फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारी के बावजूद इस रीमेक फिल्म का ऑफर ठुकरा ना पाए इरफान खान, निभाएंगे सनकी पति का रोल

Wed, 14 Mar 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Likely To Work In Film Agni Sakshi Remake Gives By Partho Ghosh
इरफान खान

साल 1996 में आई क्लासिक फिल्म 'अग्निसाक्षी' की रीमेक बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए इरफान खान को जब अप्रोच किया गया तो वह इससे इंकार ना कर सके। फिल्म में वह एक सनकी पति के किरदार में दिखेंगे जो अपनी पत्नी को टॉर्चर करता है।  

Irrfan Khan Likely To Work In Film Agni Sakshi Remake Gives By Partho Ghosh
Agni Sakshi

मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर की इस फिल्म को पार्थो घोष ने बनाया था। रीमेक प्रोजेक्ट को भी वही डायरेक्ट करने वाले हैं। इरफान खान को फिल्म में वह रोल ऑफर किया गया है जिसे ओरिजनल फिल्म में नाना पाटेकर ने निभाया था। बता दें कि इस फिल्म के लिए नाना पाटेकर को साल 1997 में नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। पाटेकर को 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का पुरस्कार मिला था।  

Irrfan Khan Likely To Work In Film Agni Sakshi Remake Gives By Partho Ghosh
Irrfan Khan

वेबसाइट 'टेलीचक्कर' में छपी खबर के अनुसार नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर इरफान खान ने 'अग्निसाक्षी-2' के लिए मेकर्स को तारीखें भी दे दी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह अप्रैल के आखिरी हफ्ते में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि इरफान खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हो सकता है कि इसका असर फिल्म 'अग्निसाक्षी-2' के निर्माण पर भी पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Likely To Work In Film Agni Sakshi Remake Gives By Partho Ghosh
Agni Sakshi

22 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'अग्निसाक्षी' हॉलीवुड फिल्म 'स्लीपिंग विथ एनेमी' की रीमेक है। हॉलीवुड फिल्म में जूलिया रॉबर्ट्स ने मुख्य किरदार निभाया था। इसी फिल्म पर बॉलीवुड में दो और फिल्में- माधुरी दीक्षित की 'याराना' और जूही चावला स्टारर 'दरार' बनीं। दिलचस्प बात यह है कि एक ही फिल्म पर आधारित तीनों फिल्में 'अग्निसाक्षी', 'याराना' और 'दरार' एक ही साल के अंदर रिलीज हुईं और तीनों बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थीं। 

विज्ञापन
Irrfan Khan Likely To Work In Film Agni Sakshi Remake Gives By Partho Ghosh
Partho Ghosh

फिल्म 'अग्निसाक्षी-2' बनाने जा रहे पार्थो घोष ने हॉरर फिल्म '100 डेज' से निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने मुख्य किरदार निभाया था। वह फिल्म 'दलाल', 'तीसरा कौन', 'कोहरा' 'कौन सच्चा कौन झूठा' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed