फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहारी मूल का यह एक्टर अब इंटरनेशनल फिल्म में आएगा नजर, टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में मचा चुका है धूम

Wed, 14 Mar 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi First International Film Mango Dreams To Release On Netflix UK On 15th March
Pankaj Tripathi

टीवी से लेकर फिल्मों तक में धूम मचा चुके एक्टर पंकज त्रिपाठी अब अंतरर्राष्ट्रीय फिल्म में भी नजर आएंगे। फिल्म का नाम है 'मैंगो ड्रीम्स' और यह गुरुवार (15 मार्च) को रिलीज होगी। फिल्म को ब्रिटिश फिल्मकार जॉन अपचर्च ने बनाया है। पंकज त्रिपाठी के अलावा इसमें नसीरुद्दीन शाह, सीरियल 'चक्रव्यूह' फेम राम गोपाल बजाज और फिल्म 'जन्नत' फेम समीर कोचर भी दिखेंगे।

Pankaj Tripathi First International Film Mango Dreams To Release On Netflix UK On 15th March
Pankaj Tripathi

फिल्म 'मैंगो ड्रीम्स' भारत-पाकिस्तान के विभाजन से प्रेरित है। पंकज त्रिपाठी ने इसमें सलीम नाम के मुसलमान ऑटो रिक्शावाले का किरदार निभाया है। सलीम की दोस्ती हिन्दू डॉक्टर अमित (रामगोपाल बजाज) से होती है। अमित को भूलने की बीमारी है। इससे पहले कि वह सबकुछ भूल जाएं वह पुराने दिनों को दोबारा जीना चाहते हैं और अपने गांव जाना चाहते हैं। दोनों का सफर अहमदाबाद से शुरू होता है। समीर कोचर ने डॉक्टर अमित के बेटे अभि का रोल निभाया है। वहीं नसीरुद्दीन शाह डॉक्टर अमित के भाई के रोल में दिखेंगे।

Pankaj Tripathi First International Film Mango Dreams To Release On Netflix UK On 15th March
Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म साल 2016 में रिलीज होने वाली थी। फिल्म का ट्रेलर भी दो साल पहले रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म को कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में पुरस्कार मिला है। पंकज त्रिपाठी को केपटाउन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'मैंगो ड्रीम्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिल चुका है। फिल्म 'मैंगो ड्रीम्स' को दिग्गज स्ट्रीमिंग चैनल नेटफ्लिक्स-यूके पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi First International Film Mango Dreams To Release On Netflix UK On 15th March
Pankaj Tripathi

एक्टर पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'रन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका रोल नाममात्र था। मगर साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान नाम के कसाई के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। उन्होंने फिल्म अपहरण, अग्निपथ, दबंग-2, फुकरे, गुंडे, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, मसान, नील बटे सन्नाटा, अनारकली ऑफ आरा, न्यूटन, बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में भी दमदार और यादगार अभिनय किया है। इसके अलावा वह करीब 60 टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी की झोली में फिलहाल राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री', रजनीकांत की 'काला' और ऋतिक रोशन की 'सुपर-30' है। देखिए उनकी फिल्म 'मैंगो ड्रीम्स' का ट्रेलर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed