{"_id":"5ea97ad48ebc3e908b25ff29","slug":"irrfan-khan-listened-lag-ja-gale-bollywood-song-during-his-neuroendocrine-tumour-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर के इलाज के दौरान 'शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न...' सुनते थे इरफान खान, इस अभिनेत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर के इलाज के दौरान 'शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न...' सुनते थे इरफान खान, इस अभिनेत्री ने दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
irrfan khan
- फोटो : social media
Link Copied
हिंदी सिनेमा के प्रेमियों के लिए आज क्षति का दिन है। दिग्गज अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल नें निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड से लेकर उनके चाहने वाले भी हैरान हैं। साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इरफान पिछले साल ही लंदन में इलाज करवा कर भारत लौटे थे।
Trending Videos
2 of 5
lisa ray
- फोटो : social media
लंदन में इलाज के दौरान वह एक बेहद ही खास गाना सुनते थे। इस बात की जानकारी अभिनेत्री लीजा रे ने दी है जो खुद कैंसर से जंग जीत कर खुशहाल जीवन जी रही हैं। अभिनेत्री लीजा रे ने इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया और यह भी खुलासा किया कि वह अपने कैंसर के इलाज के दौरान एक लोकप्रिय हिंदी गीत सुनते थे।
Very sad to hear of Irrfan Khan’s passing. An artist who set new standards in cinema in India and aboard. ‘Lag jaa gale ki phir yeh haseen raat ho na ho, shayad phir is janam mein, mulakat ho na ho’ is the song he listened to during his cancer treatment and a reminder for us all.
यह गीत कोई और नहीं बल्कि ''लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो, शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो'' था। लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना आज भी कई लोगों को सुकून देता है। यह गीत साधना और मनोज कुमार पर फिल्माया गया था।
4 of 5
इरफान खान
- फोटो : ट्विटर
बता दें इरफान के पार्थिव शरीर को मुंबई में वर्सोवा कब्रिस्तान में आज दोपहर 3 बजे दफनाया गया। इस दौरान उनके परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही मौजूद रहे। इरफान खान के पार्थिव शरीर को घर नहीं ले जाया गया। लॉकडाउन की वजह से फैंस को उनके अंतिम दीदार की इजाजत भी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
5 of 5
इरफान खान
- फोटो : Social Media
इरफान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में सलाम बॉम्बे, स्लमडॉग मिलेनियर, द लंच बॉक्स, तलवार, लाइफ ऑफ पाई, हिंदी मीडियम, ऑन, ब्लैकमेल, अंग्रेजी मीडियम, पान सिंह तोमर, मकबूल जैसी शानदार फिल्में की हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।