बॉलीवुड के लिए आज का दिन बहुत भारी है। सिनेमाजगत ने उस सितारे को हमेशा के लिए खो दिया जिसके अभिनय की रोशनी से फिल्म इंडस्ट्री नई बुलंदियां छू रही थीं। इरफान बाकी सितारों की तरह सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहते थे। ज्यादातर अपनी जिंदगी को निजी ही रखते थे। कम बोलने वाले इरफान खान ने निधन से चंद दिन पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। जानिए क्या था इरफान खान का आखिरी ट्वीट।
मौत से 17 दिन पहले इरफान खान ने किया था ये आखिरी पोस्ट, खुश थे इतने जाहिर करना भी हो रहा था मुश्किल
इरफान खान के ट्विटर पर नजर डालें तो उन्होंने आखिरी पोस्ट 12 अप्रैल को किया था। इस पोस्ट में इरफान ने 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की खुशी जाहिर की। इसके साथ ही अपनी मुस्कुराते हुए तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए इरफान ने लिखा था- 'मिस्टर चंपक के अंदाज में, दिल से ढेर सारा प्यार, कोशिश करूंगा कि बाहर से आपको दिखा सकूं।'
Mr. Champak’s state of mind: Love from the inside, making sure to show it outside! 😍 #AngreziMedium now streaming on @DisneyplusHSVIP: https://t.co/z23Vlobb77#KareenaKapoorKhan @radhikamadan01 #DeepakDobriyal #DineshVijan #HomiAdajania #DimpleKapadia @RanvirShorey pic.twitter.com/SiWA2TK1OJ
इरफान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' 13 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान के अलावा करीना कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में थे। यही वो फिल्म है जिसमें इरफान आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखे थे। इस फिल्म की शूटिंग इरफान ने लंदन से वापस आकर शुरू की थी। इरफान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। जिसका इलाज करवाने के लिए विदेश गए थे।
पिछले साल लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद से ही इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में रहे हैं और डॉक्टरों को पूर्ण विश्राम के निर्देश के बावजूद उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में काम करना स्वीकार कर लिया। फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाया करती थी।
इरफान खान के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर आम हो या खास हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा से लेकर राजनीति जगत ने भी अभिनेता को याद किया। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेता के निधन पर ट्वीट करके शोक व्यक्त किया।
Irrfan Khan Death: 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान आखिरी बार आए थे नजर, मौत की खबर से भावुक हुई स्टारकास्ट