फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की फिल्म देख इमोशनल हुए बाबिल खान, बोले- 'ये खूबसूरत अनुभव था'

Sun, 24 Jan 2021 09:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 24 Jan 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Son Babil Got Emotional After Seeing Fathers Film Paan Singh Tomar At Iffi
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram

दिवंगत अभिनेता इरफान को इस दुनिया से अलविदा कहे करीब नौ महीने का समय बीत चुका है। लेकिन उन्हें भुला पाना नामुमकिन सा लगता है। इरफान के फैंस के लिए तो ये मुश्किल है ही लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल है तो ये उनके परिवार के लिए। हाल ही में इरफान खान की फिल्म गोवा में हुए फिल्म फेस्टिवल iffi में दिखाई गई, जिसे देख उनके बेटे बाबिल खान इमोशनल हो गए।

Irrfan Khan Son Babil Got Emotional After Seeing Fathers Film Paan Singh Tomar At Iffi
इरपान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पिता के निधन के बाद से ही बाबिल उनके लिए कई पोस्ट साझा करते रहते हैं। बाबिल के सभी पोस्ट्स को इरफान के फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल Iffi का आयोजन किया गया। जिसमें इरफान खान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' दिखाई गई। जिसे देख इरफान के बेटे बाबिल खान इमोशनल हो गए।

Irrfan Khan Son Babil Got Emotional After Seeing Fathers Film Paan Singh Tomar At Iffi
इरफान खान, बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया

Iffi में अपने पिता की फिल्म 'पान सिंह तोमर' देख इरफान खान के बेटे बाबिल इमोशनल हो गए। जिसके बाद बाबिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। बाबिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पिता की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ बाबिल ने एक इमोशनल नोट भी लिखा।

View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Son Babil Got Emotional After Seeing Fathers Film Paan Singh Tomar At Iffi
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil,i,k

बाबिल ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'IFFI का शुक्रिया कि उन्होंने हमें फिर पान सिंह तोमर देखने का मौका दिया। ये खूबसूरत अनुभव था। मुझे ये कहते हुए बहुत खुशी होती है कि मेरे पिता एक ऐसे इंसान थे जिनके अंदर 40 साल की उम्र में भी बहुत एनर्जी थी। वे मुझसे भी ज्यादा एक्टिव रहते थे।' बाबिल की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Irrfan Khan Son Babil Got Emotional After Seeing Fathers Film Paan Singh Tomar At Iffi
सुतापा सिकदर ने साझा की खूबसूरत तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इरफान के बेटे ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी सुतापा भी इरफान को याद करती रहती हैं। बीते दिन सुतापा ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भी उन्होंने अपने पति को याद किया। सुतापा ने इरफान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर लिखा कि आप जन्मदिन कभी भी याद नहीं रख सकते, बस आप उस तरह से शर्मिंदा थे। यह इस दुनिया और इसके तरीकों के बारे में था। क्या आप आज की दुनिया में कुछ अन्य एनर्जी के साथ याद करते हैं। यह वहां कैसे है?

पढ़ें: सोनाली फोगाट का बिग बॉस 14 से कट गया पत्ता! अलग अंदाज में हुआ एलिमिनेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed