बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर भले ही अच्छा ना चल रहा हो, लेकिन अपनी लव लाइफ को लेकर वो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के काफी करीब आ चुके हैं। दोनों ने अपना रिश्ता भले ही ऑफिशयल ना किया हो, लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ में समय बिताते देखा गया है। अब हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों लंच डेट पर जाते नजर आए हैं।
लंच डेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आईं कियारा आडवाणी, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों लंच डेट के लिए जाते दिख रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ अपने पैरेंट्स के साथ लंच करने पहुंचे थे। वही दूसरी तरफ कियारा ने भी उन्हें ज्वाइन कर लिया। ऐसे में माना जा रहा है कि कियारा ने सिद्धार्थ के माता पिता से मुलाकात की है। ये वीडियो विरल भायानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि सिद्धार्थ ने ब्लू डेनिम जैकेट और ब्राउन कलर की पैंट पहनी हुई है। वहीं कियारा ने अपने ड्रेस के ऊपर डेनिम जैकेट डाली हुई है। फिलहाल इस कपल ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर मीडिया के सामने कोई बात नहीं की है, लेकिन दोनों की ऐसी मुलाकातों से फैंस को इनका रिश्ता साफ नजर आने लगा है।
बता दें कि कपिल शर्मा शो में जब कपिल शर्मा ने कियारा से प्यार से जुड़ा सवाल पूछा था तो कियारा ने हंसकर इसे टाल दिया था। वहीं अक्षय कुमार ने बातों बातों में उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड का नाम ले लिया था। अक्षय ने कहा था कि कियारा बहुत ही सिद्धांतो वाली लड़की है जिसपर एक्ट्रेस शर्माती नजर आई थीं।
बता दें कि कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए एक अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जो फैंस को काफी पसंद आया था। वर्क्र फ्रंट की बात करें तो दोनों बहुत जल्द ही फिल्म 'शेरशाह' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ शहीद विक्रम बत्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं कियारा उनकी मंगेतर डिंपल चिमा के किरदार में नजर आएंगी। फैंस इस कपल को ऑनस्क्रीन देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।