फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की याद में बाबिल ने शेयर किया मीम, फरिश्ते से अच्छी स्क्रिप्ट की बात करते दिखे इरफान खान

Sat, 02 May 2020 08:48 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 02 May 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Son Babil Khan shared an emotional meme on his instagram story
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

29 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ही साथ सितारों ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। ऐसे में इरफान की तस्वीरों के साथ ही साथ कुछ मीम्स भी देखने को मिले, जिनसे इरफान को याद किया गया। इस बीच इरफान खान के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) ने भी एक मीम साझा किया है।

Irrfan Khan Son Babil Khan shared an emotional meme on his instagram story
Irrfan Khan - फोटो : Social Media

दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबिल ने एक मीम साझा किया। इस मीम में इरफान खान के साथ ही एक फरिश्ता भी नजर आ रहा है। मीम में आप देख सकते हैं कि इरफान खान, फरिश्ते से एक अच्छी स्क्रिप्ट की बात कर रहे हैं। बता दें कि बाबिल के अलावा इरफान खान के कई और फैंस भी इस मीम के साथ अभिनेता को श्रद्धांजलि दे चुके हैं।

View this post on Instagram

Tb

A post shared by Babil Khan (@babil.i.k) on

Irrfan Khan Son Babil Khan shared an emotional meme on his instagram story
इरफान और सुतापा - फोटो : फाइल

याद दिला दें कि इससे पहले इरफान की पत्नी सुतापा और दोनों बेटों बाबिल, अयान की ओर से एक आधिकारिक बयान आया था, जो इरफान के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था।  इरफान के परिवार की ओर से कहा गया था कि 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे कहें जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेले कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Son Babil Khan shared an emotional meme on his instagram story
इरफान खान-सुतापा सिकंदर 

बयान में इरफान की पत्नी सुतापा ने आगे कहा था कि 'केवल एक चीज है जो मुझे उनसे शिकायत है, उन्होंने मुझे जिंदगी भर के लिए नुकसान दे दिया है। परफेक्शन के लिए उनकी कोशिश मुझे किसी भी चीज में सामान्य नहीं रहने देती। एक लय थी जो उन्होंने हमेशा हर चीज में देखी। हमारी जिंदगी अभिनय की मास्टर क्लास थी इसलिए जब 'एक बिन बुलाए मेहमान' ने प्रवेश किया तो सीखा कि कैसे सामंजस्य बिठाना है।डॉक्टर की रिपोर्ट एक स्क्रिप्ट की तरह थी जिसमें मैं चाहती थी कि सब कुछ परफेक्ट हो। इस दौरान कई बहुत अच्छे लोगों से मुलाकात हुई।'

विज्ञापन
Irrfan Khan Son Babil Khan shared an emotional meme on his instagram story
इरफान खान - फोटो : Social Media

सुतापा ने लिखा था कि 'यह समझाना मुश्किल है कि यह यात्रा कितनी शानदार, रोमांचक और दर्दनाक रही है। हमें साथ में 35 साल हो चुके थे। यह एक शादी नहीं थी यह एक जुड़ाव था। मैं अपने छोटे से परिवार को देखती हूं, मेरे दोनों बेटे बाबिल और अयान के साथ। इरफान उन्हें रास्ता सिखाते हुए कहते थे 'वहां नहीं, यहां से मोड़ो' लेकिन जिंदगी सिनेमा नहीं और ना ही यहां कोई रीटेक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed