बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान ने बीते सोमवार को ट्विटर पर अपने एक गंभीर बीमारी की चपेट में आने की खबर दी थी। 51 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि वह एक 'दुर्लभ बीमारी' से पीड़ित हैं। इरफान ने लिखा था कि हफ्तेभर में उनके पास इस बीमारी के संबंध में जांच रिपोर्ट आ जाएगी और उसके बाद ही वह जानकारी साझा करेंगे। इस खबर के फैलने के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना शुरू कर दी थी। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि इरफान खान को ब्रेन कैंसर हुआ है और वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर को फैलने में जरा भी वक्त नहीं लगा और फैंस इरफान की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगने लगे। इसी बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को फेक कहा है।
क्या एक्टर इरफान खान को हुआ है 'ब्रेन कैंसर' ? ये रही इसके पीछे की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोमल नहाटा ने ट्विटर पर लिखा है- 'इरफान खान अस्वस्थ हैं लेकिन पिछले एक-दो घंटे से उनकी परिस्थिति के बारे में जैसी खबरें आ रही हैं वह महज अफवाह है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर बिल्कुल गलत है। ईश्वर की कृपा से इरफान दिल्ली में हैं और यह एकमात्र सच है।'
Although IrrfanKhan is unwell, all malicious news being spread about him and his condition since an hour or two are untrue. Likewise, all other horrendous news relating to his hospitalisation are fake. By God’s grace, Irrfan is in Delhi and that’s the only truth.
इरफान ने बीते सोमवार को ट्विटर पर लिखा था- 'दोस्तों कभी-कभी आप ऐसे झटके के साथ उठते हैं कि आपकी जिंदगी आपको हिला कर रख देती है। मेरी जिंदगी के पिछले 15 दिन एक सस्पेंस स्टोरी की तरह रहे हैं। मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों की मेरी खोज मुझे एक दुर्लभ बीमारी तक पहुंचा देगी। मैं कभी हार नहीं मानूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं हम सब इससे अच्छे तरीके से इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं।
— Irrfan (@irrfank) March 5, 2018
उन्होंने आगे लिखा था- 'तब तक आप लोग कृपया कुछ अंदाजा न लगाएं क्योंकि हफ्ते-दस दिन में जब सभी जांच की रिपोर्ट्स आ जाएंगी तब मैं खुद ही अपनी कहानी आपको बताऊंगा। तब तक के लिए मेरे लिए दुआ करें।' दुर्लभ बीमारी की खबर फैलने के बाद बॉलीवुड स्टार्स उनके शीघ्र स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। परेश रावल से लेकर निमृत कौर, सुनील शेट्टी, आयुष्मान खुराना, जैसे कलाकारों ने भी इरफान खान के लिए प्रार्थना करते हुए ट्वीट किया है।
A prayer to god to grant @irrfank an exceptional talent a long and a healthy life . https://t.co/0Gn9PEDYlD No matter what, I am sure you will emerge as a hero out of this too @irrfank All our prayers with you. Get well soon. https://t.co/mFvI4OW6r8