फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान के मुंबई लौटने से लेकर 'सेक्रेड गेम्स 2' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Wed, 24 Oct 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
irrfan khan to sacred games season 2 bollywood top 5 news
Irrfan Khan - फोटो : self

जल्द मुंबई लौटेंगे इरफान खान


इरफान खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन नामक बीमारी का इलाज करा रहे इरफान खान अब देश लौटने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले 1-2 दिनों में वो मेडिकल ट्रीटमेंट लेकर मुंबई लौटेंगे। यही नहीं मुंबई पहुंचकर वो हिंदी मीडियम-2 की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू होगी। यही नहीं फिल्म मेकर्स ने लंदन में इरफान खान से मुलाकात भी की और स्क्रिप्ट सुनाई। इरफान ने फिल्म के सीक्वल के लिए हां कर दी है।

पढ़ें: इरफान खान के फैंस के लिए अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी, मौत को मात दे जल्द लौटने वाले हैं मुंबई

irrfan khan to sacred games season 2 bollywood top 5 news
Sacred Games - फोटो : netflix
'सेक्रेड गेम्स' के फैंस के लिए खुशखबरी
#MeToo के तहत लेखक वरुण ग्रोवर के फंसने के बाद सेक्रेड गेम्स के सीक्वल पर संकट के बादल मंडराने लगे थे लेकिन नेटफ्लिक्स ने बयान जारी कर खुशखबरी दी है। अब वेब सीरीज के दूसरे पार्ट के लिए विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप और लेखक वरुण ग्रोवर साथ में काम करेंगे। नेटफ्लिक्स ने बताया कि 'यौन शोषण के आरोप सामने आने के बाद हमने स्वतंत्र जांच कराई। जिसके बाद सामने आए रिजल्ट के मद्देनजर हम विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप और वरुण ग्रोवर के साथ काम करने को तैयार हैं।'

पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स' के फैंस के लिए अच्छी खबर, वरुण ग्रोवर पर #MeToo के आरोपों के बाद लिया गया ये फैसला
irrfan khan to sacred games season 2 bollywood top 5 news
tanushree dutta - फोटो : twitter
राखी का तनुश्री दत्ता पर पलटवार
नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर पलटवार किया। यही नहीं राखी सावंत ने उन्हें ड्रग एडिक्ट तक कह दिया था। फिर क्या था तनुश्री ने राखी सावंत पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया। जिसके बाद नाराज राखी सावंत ने कहा कि वो भी तनुश्री दत्ता पर 50 करोड़ का केस करने वाली हैं।

पढ़ें: राखी सावंत का तनुश्री पर पलटवार, बोलीं- अब मैं करूंगी 50 करोड़ का मानहानि का केस 
विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan to sacred games season 2 bollywood top 5 news
अजय देवगन - फोटो : twitter
अजय देवगन ने मेकअपमैन को निकाला
लव रंजन की अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे की शूटिंग के दौरान अजय देवगन के मेकअप आर्टिस्ट हरीश वाधोन पर #MeToo के तहत यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद अजय देवगन ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया है। सुपरवाइजर तान्या का कहना था कि सेट पर मेकअप मैन ने उन्हें अभद्र तरीके से छूने की कोशिश की।

पढ़ें: #metoo: यौन शोषण में फंसा मेकअप आर्टिस्ट तो अजय देवगन ने फिल्म से निकाला
विज्ञापन
irrfan khan to sacred games season 2 bollywood top 5 news
bigg boss - फोटो : voot

श्रीसंथ और सुरभि फिर से भिड़े
बिग बॉस 12 में लक्जरी बजट टास्क में गार्डन एरिया को पॉल्ट्री फार्म में बदल दिया गया। टास्क शुरू होते ही सुरभि राणा ने एक बार फिर श्रीसंथ को टारगेट करना शुरू कर दिया। जिससे उनका ध्यान भटक सके। इस टास्क में किसी को धक्का देना सख्त मना है। ऐसे में बिग बॉस ने टास्क पर ध्यान ना देने की वजह से करणवीर और मेघा को फटकार लगाई।

पढ़ें: बिग बॉस: टास्क में फिर श्रीसंथ से भिड़ीं सुरभि, गार्डन एरिया में ही एक-दूजे पर चढ़ गए घरवाले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed