फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान की बीमारी को लेकर लंदन से आई बड़ी खबर, 5 कीमोथैरेपी के बाद हो गए हैं बेहद कमजोर

Fri, 10 Aug 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
irrfan khan under goes chemotherapy for the sixth time
इरफान खान

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान इन दिनों न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं । वो लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं । इरफान की बीमारी को लेकर लंदन से एक बड़ी आई है । इरफान इस बीमारी की लड़ाई में आधी जंग जीत चुके हैं । 2-3 दिन बाद इरफान का छठा और आखिरी कीमो होगा । इससे पहले उनके 5 कीमो थैरेपी के सेशन हो चुके हैं ।

irrfan khan under goes chemotherapy for the sixth time
इरफान खान
बता दें कि कीमोथैरेपी करने के बाद कैंसर ठीक होने की संभावना 70-80 फीसदी तक होती है । इरफान अपनी इस जंग को बड़ी ही जिंदादिली से लड़ रहे हैं । पांचवी कीमोथौरेपी के बाद उन्हें कमजोरी महसूस हुई थी । इसके चलते उन्हें 10-15 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कीमो के बाद मरीज में उल्टी, बाल झड़ना और कमजोरी जैसे लक्षण देखे जाते हैं । 
irrfan khan under goes chemotherapy for the sixth time
इरफान खान

छठे कीमो के बाद उनके पेट का स्कैन किया जाएगा । जिसमें ये पता चलेगा कि कैंसर कितना कम हुअा है । खबरों की मानें तो अब इरफान पूरी तरह से ठीक होकर जल्द ही भारत लौटेंगे । बॉलीवुड में सबकी दुआएं इरफान खान के साथ हैं । इरफान को 5 महीने पहले पता चला था कि उनको ये बीमारी है । इसके बाद वो अपना इलाज करवाने लंदन चले गए थे। समय-समय पर चिट्ठी लिख इरफान ने अपनी सेहत के बारे में फैंस को जानकारी भी दी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan under goes chemotherapy for the sixth time
इरफान खान

इरफान क्रिकेट के शौकीन हैं । लंदन जाने के कुछ ही दिन बाद उन्हें लॉर्ड्स ग्राउंड में स्पॉट किया गया था । यहां इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच चल रहा था । इरफान की मैच देखते हुए तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी । तस्वीर में वो बहुत कमजोर नजर आ रहे थे । उन्होंने किसी को ऑटोग्राफ और सेल्फी देने से भी मना कर दिया था । पिछले दिनों सामने आई उनकी एक चिट्ठी बेहद इमोशनल कर देने वाली थी ।

विज्ञापन
irrfan khan under goes chemotherapy for the sixth time
इरफान खान

उन्होंने लिखा था, 'कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला कि मैं न्यूरोएन्डोक्राइन कैंसर से ग्रस्त हूं । यह शब्द मैंने पहली बार सुना था । जब मैंने इसके बारे में सर्च की तो पाया कि इस पर ज्यादा शोध नहीं हुए हैं । इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी मौजूद नहीं थी । यह एक दुर्लभ शारीरिक अवस्था का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है । अभी तक मैं तेज रफ्तार वाली ट्रेन में सफर कर रहा था । मेरे कुछ सपने थे, कुछ योजनाएं थीं, कुछ इच्छाएं थीं, कोई लक्ष्य था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed