अभिनव देव डायरेक्टेड और इरफान खान स्टारर फिल्म ब्लैकमेल का ट्रेलर तो अब तक आपने देख ही लिया होगा। अब फिल्म का नया गाना सामने आया है। गाने के बाल हैं 'बदला...' गाने में अभिनेता इरफान खान संगीतकार अमित त्रिवेदी और रैपर डिवाइन एक साथ दिखाई दे रहे हैं। जाहिर है फिल्म के इस गाने को देखने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बढ़ जाएगी।
{"_id":"5aab972c4f1c1bbc758b5d9f","slug":"irrfan-khan-upcoming-film-blackmail-song-badla-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी के बावजूद बीवी से 'बदला' लेने को तैयार हुए इरफान खान, इस गाने में दिखा गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीमारी के बावजूद बीवी से 'बदला' लेने को तैयार हुए इरफान खान, इस गाने में दिखा गुस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
BlackMail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BlackMail
फिल्म का तीसरा गाना रिलीज किया गया है। गाने में इरफान के किरदार में छिपे गुस्से को दिखाया गया है। इस फिल्म में अपनी सीरियस इमेज को तोड़ते हुए इरफान खान पहली बार अडल्ट कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म का टीजर, पोस्टर और ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म को बॉलीवुड के फेमस एडल्ट कॉमेडी फेम डायरेक्टर अभिनय देव डायरेक्ट कर रहे हैं।
BlackMail
इस फिल्म में इरफान खान के साथ कीर्ति कुल्हारी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कॉमेडी की भरमार है। अभिनय देव की फिल्म 'ब्लैकमेल' में इरफान का साथ देंगी कीर्ति कुल्हारी। कीर्ति इससे पहले फिल्म इंदु सरकार, पिंक, जल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BlackMail
आपको बता दें कि इरफान खान के एक ट्वीट ने कुछ दिन पहले उनके फैंस सहित पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया था। आज फिर इरफान खान ने ट्वीट कर बीमारी की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट की शुरुआत लेखिका मार्गेट मिशेल के एक कोट से की है। उन्होंने लिखा है कि जरूरी नहीं कि जिंदगी हमें वही दे, जो हम चाहते हैं या उम्मीद करते हैं। असंभावित चीजों से हम आगे बढ़ते हैं, मेरे बीते दिन कुछ इसी तरह बीते हैं। अब मालूम चला है कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है।
— Irrfan (@irrfank) March 16, 2018