{"_id":"5caf8c8abdec22141c6e7b97","slug":"irrfan-khan-wife-sutapa-sikdar-write-a-heartfelt-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर को मात देकर काम पर लौटे इरफान खान, पत्नी ने लिखा- दर्द को माप नहीं सकते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर को मात देकर काम पर लौटे इरफान खान, पत्नी ने लिखा- दर्द को माप नहीं सकते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 12 Apr 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Irrfan Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीमारी को मात देकर बॉलीवुड एक्टर इरफान खान काम पर वापस लौट आए हैं। इरफान खान इन दिनों उदयपुर में हैं जहां पर वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम'की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले अपने फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इरफान के बाद अब उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
2 of 6
Irrfan Khan
- फोटो : social media
सुतापा सिकदर ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर सभी लोगों का शुक्रिया किया है जिन्होंने इरफान खान के जल्दी ठीक होने की कामना की थी। उन्होंने लिखा, 'यह जिंदगी का सबसे लंबा साल रहा है। समय को एक साथ दर्द और आशा से मापा नहीं जा सकता है। जब हम काम करने के लिए छोटे कदम बढ़ा रहे हैं तो मैं उन दोस्तों, अंजान लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने हमें नई शुरूआत का एक छोटा मौका दिया है। यह अविश्वसनीय लगता है।'
3 of 6
Irrfan Khan
- फोटो : social media
'मैंने कभी इतने अच्छे तरीके से अप्रत्याशित का मतलब महसूस नहीं किया था। इससे पहले मैंने अपनी सांस और धड़कन तक मैं लोगों की दुआओं का असर महसूस नहीं किया था। मैं लोगों के नाम नहीं ले सकती क्योंकि उनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनके नाम भी मैं नहीं जानती और वो फरिश्तों की तरह हमारे लिए दुआ कर रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Irrfan Khan
- फोटो : social media
सुतापा आगे लिखती हैं, 'मैं उन सबसे माफी मांगना चाहती हूं जिन्हें मैं शुक्रिया भी नहीं कह पाई लेकिन मैं जानती हूं कि आप हमारे लिए क्या मायने रखते हैं। अब जिंदगी में सुकून है। हम काम पर लौट चुके हैं, जिंदगी का नाच-गाना जारी है। दुआओं पर भरोसा दिलाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'
विज्ञापन
5 of 6
Irrfan Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अंग्रेजी मीडियम' के पहले लुक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस लुक के बाद आया अपने फैंस के साथ इरफान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपके चेहरे पर इस बात से खुशी की मुस्कान ला देगा कि वे कैंसर से अपनी लड़ाई जीतकर एक बार फिर हर किसी के मनोरंजन के लिए वापस आ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।