सब्सक्राइब करें

अवॉर्ड शो में इरफान खान को याद कर रोए थे बाबिल, मां सुतापा ने कहा- रात भर पिता की याद...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 15 Apr 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Wife Sutapa Sikdar Writes Poem For Son Babil Khan Calls Him Kadak Launda
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इरफान खान के बेटे बाबिल ने मुंबई में आयोजित 66वें फिल्मफेयर पुरस्कार के समारोह में हिस्सा लिया था। दो पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए वे अपने दिवंगत पिता इरफान खान की तरफ से पहुंचे थे। इरफान को उनकी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। वहीं उनके मरणोपरांत 2021 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बाबिल का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में वे पिता इरफान को याद कर स्टेज पर ही रो रहे थे।

Trending Videos
Irrfan Khan Wife Sutapa Sikdar Writes Poem For Son Babil Khan Calls Him Kadak Launda
बाबिल, सुतापा सिकदर - फोटो : Insatagram- @babil.i.k

अब बाबिल की मां सुतापा सिकदर ने अपने बेटे के लिए एक खूबसूरत कविता लिखी है। कविता की शुरुआती पंक्तियां कुछ इस तरह है...

मेरा बेटा 
बड़ा कड़क लौंडा है वो 
चुप चुप के नहीं सबके सामने जोर जोर रोता है वो  
बड़ा कड़क लौंडा है 
बाप के यादों को समेटता है नाजुक अंगुलियों से 
बिखेरता है उन्हें खुशबू कि तरह 
सहेजता है उन्हें बंद डायरी में  
बड़ा सख्त लौंडा है वो  
अपनी मां को गले लगाके कह पाता है 
'पूरी ज़िंदगी तू घना पेड़ थी हम सब के लिए
अब उड़  मां पंख फैलाए होश गवाएं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Wife Sutapa Sikdar Writes Poem For Son Babil Khan Calls Him Kadak Launda
बाबिल खान - फोटो : Insatagram- @babil.i.k
सुतापा आगे लिखती हैं...

शर्माता है गालों पर उसके गिरते हैं डिम्पल मुस्कुराकर 
जब कहता है अपनी ही मां को  अब तो जा जी ले अपनी जिंदगी सिमरन'
बड़ा शख्त लौंडा है यह 
रात भर रोता है बाबा की याद में 
जब आंख सूज जाती है तो पूछने पर यह नहीं कहता अपनी मरदानगी के खातिर की सोया नहीं रात भर 
कह देता है रोया हूं मां 
अहससात को जज्जबात को नौ मन बोझ बनाके नहीं रखता क्यूंकि मर्द है वो 
अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है बड़ा सख्त लौंडा है मेरा बेटा 
क्यूंकि जज्बात छिपाने के लिए नहीं दिखाने  के लिए जिगर चाहिए होता है 
पुराने रिवायतो को तोड़कर नए आयाम बनाने के लिए जिगर चाहिए होता है 
बहुत बहुत सख्त होना पढ़ता है नरम दिखने के लिए  
बड़ा सख्त लौंडा है ये



साथ ही उन्होंने बाबिल की तस्वीर भी साझा की है।
Irrfan Khan Wife Sutapa Sikdar Writes Poem For Son Babil Khan Calls Him Kadak Launda
बाबिल, सुतापा सिकदर - फोटो : Insatagram- @babil.i.k
बाबिल और सुतापा सिकदर ने इरफान खान के काम को पहचानने के लिए फिल्मफेयर को धन्यवाद दिया था। सुतापा सिकदर ने अपने पोस्ट में लिखा था ‘एक खूबसूरत रात! तुमने साबित कर दिया कि तुम्हें अपने काम के बारे में बोलने की जरूरत नहीं है।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa)


 
विज्ञापन
Irrfan Khan Wife Sutapa Sikdar Writes Poem For Son Babil Khan Calls Him Kadak Launda
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

अवॉर्ड लेने पहुंचे बाबिल का वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था- वे अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा करेंगे। वे भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। इरफान खान की बात करें तो उनका पिछले साल 29 अप्रैल को कैंसर से निधन हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed