{"_id":"607802ea0c61de3f6d552cb4","slug":"when-sushant-singh-rajput-didn-t-charge-a-penny-for-rajkumar-hirani-s-pk-got-a-precious-gift-from-the-director","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पीके' फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं ली थी फीस, निर्देशक से मिला था ये खूबसूरत तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पीके' फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं ली थी फीस, निर्देशक से मिला था ये खूबसूरत तोहफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म पीके का दृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें, बातें और फिल्में आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। सुशांत सिंह राजपूत की कई वीडियो और तस्वीरें तो वायरल होती ही रहती हैं, साथ ही उनसे जुड़े कुछ किस्से भी सुनने को मिल जाते हैं। आज जो किस्सा आपको बताने जा रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि सुशांत ना सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि एक नेक दिल इंसान भी थे।
2 of 5
फिल्म पीके का दृश्य
- फोटो : Instagram
साल 2014 में आई फिल्म पीके में आमिर खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत का भी छोटा सा रोल था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था और फिल्म में सुशांत का रोल सिर्फ 15 मिनट का था। इस वजह से सुशांत ने इस रोल के लिए फीस लेने से मना कर दिया था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार हिरानी
- फोटो : Instagram
एक छोटे से रोल के लिए फीस लेने से मना करने का उनका ये अंदाज सेट पर सभी को पसंद आया था। इतना ही नहीं सुशांत की इस बात से राजकुमार हिरानी भी प्रभावित हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने सुशांत को एक तोहफा भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Instagram
फिल्म पीके की शूटिंग पूरी होने के बाद राजकुमार हिरानी ने सुशांत को तोहफे के रूप में फिल्मों और सिनेमा से जुड़ी कई किताबें गिफ्ट की थीं। सुशांत को हमेशा से ही पढ़ने-लिखने का शौक था और वो हमेशा अपने साथ किताबें रखते थे। निर्देशक की तरफ से मिला ये गिफ्ट उन्हें काफी पसंद आया था। तो वहीं फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई थी और सुशांत के किरदार की भी काफी सराहना हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म न्याय का पोस्टर
- फोटो : Twitter
बताते चलें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाये गए थे। उनके निधन के बाद उनकी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। तो वहीं हाल ही में फिल्म न्याय द जस्टिस का टीजर रिलीज किया गया है। इस 59 सेकेंड के टीजर में ऐसे दृश्य दिखाये गये हैं, जो सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या और उसके बाद हुई जांच से मेल खाते हैं। टीजर को देखने के बाद सुशांत के फैंस मेकर्स पर भड़क उठे हैं और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुना रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।