फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशान को देख ऐसा होता है बोनी का रिएक्शन, पहली फिल्म के बाद से ही उड़ीं जाह्नवी संग अफेयर की खबरें

Sun, 28 Jul 2019 10:12 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Jul 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
is boney kapoor approved janhvi kapoor and ishaan khatter relationship
Janhvi Kapoor-Ishaan Khatter - फोटो : social media

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलवुड में एंट्री की थी। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म धड़क को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। इस फिल्म के बाद से ही जाह्नवी कपूर का नाम ईशान खट्टर के साथ जोड़ा जाने लगा हालांकि अभी तक दोनों एक दूसरे को दोस्त ही बताते आए हैं।

is boney kapoor approved janhvi kapoor and ishaan khatter relationship
Janhvi Kapoor-Ishaan Khatter - फोटो : social media

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी और ईशान दोनों रिलेशनशिप में हैं। यही नहीं बोनी कपूर की ओर से भी दोनों को मंजूरी मिल गई है। ईशान अक्सर जाह्नवी के घर आते-जाते रहते हैं। बोनी कपूर-मोना कपूर की बेटी और जाह्नवी की बहन अंशुला अक्सर इस कपल को मजाकिया अंदाज में छेड़ती रहती हैं।

is boney kapoor approved janhvi kapoor and ishaan khatter relationship
Janhvi Kapoor-Ishaan Khatter - फोटो : social media

एक्टिंग के मामले में फिल्म धड़क में जाह्नवी से ज्यादा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की तारीफ हुई थी। फिल्म में जाह्नवी कपूर को उनकी एक्टिंग की बुरी समीक्षा मिलने पर वो काफी रोई थीं। यह बात उन्होंने एक वेबसाइट से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
is boney kapoor approved janhvi kapoor and ishaan khatter relationship
Janhvi Kapoor-Ishaan Khatter - फोटो : social media

गल्फ न्यूज के अनुसार फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की नकारात्मक समीक्षा मिलने पर उन्होंने कहा था कि 'जब मेरी तारीफ हुई तो मैं खुशी से झूमने लगी, मगर जब मुझे बहुत बुरा रिव्यू पढ़ने को मिले तो मैं बाथरूम में जाकर खूब रोई।’ जाह्नवी की इस बात ने उनके फैंस और धड़क के दर्शकों को भी हैरान कर दिया थे। 

विज्ञापन
is boney kapoor approved janhvi kapoor and ishaan khatter relationship
Janhvi Kapoor-Ishaan Khatter - फोटो : social media

जाह्नवी अभी फिल्म रूही आफजा की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है। साथ ही दोस्ताना 2 में भी उनकी एंट्री हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने दोस्ताना 2 का एलान करते समय इसके एक हीरो की जगह खाली रखी है। समझा जा रहा है कि ये हीरो ईशान खट्टर हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed