{"_id":"5d7173288ebc3e93cd66a0d1","slug":"is-kalki-koechlin-web-series-bhram-poster-plagiarised-from-australian-gothic-thriller","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल्कि की नई वेबसीरीज पर चोरी का आरोप, साहो के बाद हफ्ते में दूसरी बार बॉलीवुड पर लगा बड़ा दाग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल्कि की नई वेबसीरीज पर चोरी का आरोप, साहो के बाद हफ्ते में दूसरी बार बॉलीवुड पर लगा बड़ा दाग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kalki koechlin
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों को लेकर कॉपीराइट्स के मसले तो होते ही रहते हैं। दर्शक भी इस बात के लिए तैयार रहते हैं कि कभी किसी गाने तो कभी किसी फिल्म की कहानी को लेकर ऐसे विवाद सामने आते रहते हैं। लेकिन, इस बार मामला वेब सीरीज के पोस्टर का है। यानी कि हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नएपन के लिए कोई मेहनत ही नहीं कर रहा। साहो एक फ्रेंच फिल्म की कॉपी बताई जा रही है तो कल्कि की वेबसीरीज का पोस्टर एक ऑस्ट्रेलियन फिल्म के पोस्टर की नकल बताया जा रहा है।
2 of 4
saaho
- फोटो : social media
पिछले हफ्ते फिल्म साहो के एक पोस्टर को हुआ विवाद अभी ताजा ही है। अभिनेत्री लीजा रे का कहना था कि साहो का एक खास पोस्टर एक दूसरे कलाकार की बनाई पेटिंग की कॉपी है। वहीं फ्रेंच निर्देशक जेरोम सले ने फिल्म साहो को अपनी एक फिल्म की नकल होने क बात भी ट्विटर पर कही। साहो के तमाम एक्शन सीन्स भी चंद मशहूर हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगते हैं। फिल्म का लुक और फील मॉडर्न रखने के लिए फिल्म के निर्देशन ने तमाम हॉलीवुड फिल्मों का मसाला अपनी इस फिल्म में डाला है।
3 of 4
kalki koechlin
- फोटो : Social Media
अब नई बात हो रही है जी5 की वेबसीरीज भ्रम की। इस तस्वीर में दो पोस्टर हैं पहला कल्कि केकलां की वेब सीरीज भ्रम का और दूसरा ऑस्ट्रेलियन फिल्म द नाइटिंगेल का। दोनों पोस्टर देखने के बाद ज्यादा कुछ कहने को रह भी नहीं जाता। देखने से ही साफ पता चल रहा है कि जी5 के क्रिएटिव डिपार्टमेंट ने इतनी खास सीरीज के पोस्टर के लिए जरा भी मेहनत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kalki Koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कल्कि की ये वेब सीरीज एक हॉरर सीरीज है। इस सीरीज में कल्कि के अलावा भूमिका चावला, संजय सूरी, एजाज खान, ओमकार कपूर और चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज का निर्देशन संगीत सीवन ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।