फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट से रजनीकांत की बेटी और दामाद के पासपोर्ट-रुपये चोरी, एयरलाइंस पर यूं फूटा गुस्सा

Fri, 06 Sep 2019 12:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 06 Sep 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth daughter Soundarya and son in law lost their passport during travel to london
soundarya

साउथ फिल्मों को सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या और दामाद विशगन वनांगमुडी का पासपोर्ट चोरी हो गया हैै। पासपोर्ट के साथ उनके रुपए भी चोरी कर लिए गए हैं। इस चोरी के बारे में सौंदर्या और विषगण वनांगमुडी को उस समय पता चला जब ये दोनों लंदन के एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे। 

Rajinikanth daughter Soundarya and son in law lost their passport during travel to london
soundarya rajinikanth
इस मामले के बाद सौंदर्या रजनीकांत ने एयरलाइंस की निंदा करते हुए ट्ववीट किया कि 'हमारा सामान 1 सितंबर 2019 को हीथ्रो एयरपोर्ट से चोरी हो गया। उस समय हम अपनी कार का इंतजार कर रहे थे। हमने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराई। अगले ही दिन हमें उनसे एक ईमेल मिला कि एमिरेट्स चॉफर लाउंज में सीसीटीवी कैमरे खराब थे जिसकी वजह से यह घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। अधिकारियों और एयरलाइंस को जवाबदेह होना चाहिए। यह हमारे साथ ही नहीं किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए।'
Rajinikanth daughter Soundarya and son in law lost their passport during travel to london
Soundarya - फोटो : file photo

पासपोर्ट चोरी हो जाने के बाद सौंदर्या और विषगण वनांगमुडी ने लंदन में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को पता चला कि ये दोनों रजनीकांत की बेटी और दामाद हैं। जिसके बाद सौंदर्या और विशगन वनांगमुडी से बातचीत के बाद उन्हें डुप्लीकेट पासपोर्ट दे दिया गया है। वहीं सौंदर्या और विशगन वनांगमुडी को अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि उनका सूटकेस कहां चोरी हुआ है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth daughter Soundarya and son in law lost their passport during travel to london
soundarya rajinikanth - फोटो : file photo

गौरतलब है कि रजनीकांत के बेटी सौंदर्या ने 11 फरवरी को विशगन वंगामुड़ी संग सात फेरे लिए। ये सौंदर्या की दूसरी शादी थी लेकिन रजनीकांत ने बेटी की शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी चेन्नई के राधा-कृष्ण मंदिर हुई। इसके बाद पूरा परिवार लीला पैलेस होटल पहुंचा। 

विज्ञापन
Rajinikanth daughter Soundarya and son in law lost their passport during travel to london
soundarya - फोटो : file photo

बता दें कि सौंदर्या के पति विशगन साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर हैं। बीते साल नवंबर में एक प्राइवेट सेरेमनी में सौंदर्या ने विशगन से सगाई की थी। सौंदर्या की तरह ही विशगन की भी ये दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी एक मैगजीन की एडिटर कनिखा कुमारन से की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed