{"_id":"59d59bc64f1c1bb0538b5b6f","slug":"is-prabhas-getting-engaged-with-anushka-in-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवसेना के दिल में उतरे बाहुबली, जल्द ले सकते हैं सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देवसेना के दिल में उतरे बाहुबली, जल्द ले सकते हैं सात फेरे
Thu, 05 Oct 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : @sandhumerry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली की सफलता के बाद खबर है कि फिल्म की लीड जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी जल्द ही सगाई करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद जितनी चर्चा इसके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की थी, उतनी ही इस बात की भी कि क्या अनुष्का और प्रभास सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?
2 of 5
हालांकि, दोनों स्टार्स अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इस साल दिसंबर में दोनों सगाई करने जा रहे हैं। फिल्म क्रिटिक उमर संधू ने प्रभास और अनुष्का के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि प्रभास और अनुष्का आनेवाले दिसंबर के महीने में सगाई करने जा रहे हैं।
हालांकि इस पर प्रभास और अनुष्का की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म प्रोजेक्ट में बिजी होने के चलते अभी प्रभास इस मामले में कुछ नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रभास ने बताया था, 'हम दोनों एक-दूसरे को 9 साल से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच अफेयर की खबरें सुनकर कभी-कभी मैं भी हैरान हो जाता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
बाहुबली
प्रभास ने आगे कहा, 'ये खबरें इतनी स्ट्रॉन्ग होती हैं कि एक बार को मुझे भी लगने लगा कि हमारे बीच सच में कुछ है। उन्होंने कहा, हम दोनों जानते हैं कि हमारे बीच प्यार जैसा कुछ नहीं है। यह नॉर्मल बात है जब भी दो एक्टर एक से ज्यादा फिल्मों में साथ काम करते हैं तो ऐसी अफवाहें उड़ती हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।