{"_id":"5ca31566bdec22144c1933e4","slug":"is-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-are-engaged-here-are-the-report-says","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या रणबीर-आलिया ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या रणबीर-आलिया ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Tue, 02 Apr 2019 01:25 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
alia bahtt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर हैं ।दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है । पिछले दिनों जी सिने अवॉर्ड्स के दौरान दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए । इस कपल ने धीरे-धीरे अपने रिलेशन को दुनिया के सामने लाना शुरू कर दिया है ।
alia bhatt
अपने रिलेशन को दुनिया के सामने लाने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया और रणबीर की सगाई हो गई है । साथ ही दोनों जल्द ही शादी करने का भी मन बना चुके हैं । डीएनए की खबर के मुताबिक, 'रणबीर ने आलिया को स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में घुटनों पर बैठ सगाई के लिए प्रपोज किया था ।'
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor
- फोटो : instagram
'आलिया ने रणबीर को हां कहने में पलभर की भी देरी नहीं लगाई । वहीं पर दोनों ने सगाई की । सगाई के सेलिब्रेशन के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन भी किया गया ।' बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए ये कपल स्विट्जरलैंड गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt
वहीं पर आलिया और रणबीर ने सगाई की, हालांकि इस पर इस कपल की ओर से कोई बयान नहीं आया है । आलिया और रणबीर ने अपनी सगाई की खबरों को बाहर नहीं आने दिया है । ऐसा पहली बार नहीं है जब आलिया और रणबीर की शादी की खबरें आई इैं । इससे पहले भी कहा गया था कि आलिया-रणबीर जल्द शादी करने वाले हैं ।
विज्ञापन
ranbir kapoor
खबर थी कि ऋषि कपूर जल्द से जल्द भारत आकर रणबीर को सेटल करना चाहते हैं । ऋषि को अपने बेटे की शादी का बेसब्री से इंतजार है । ऋषि इन दिनों न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं । नीतू कपूर भी उनके साथ हैं । आलिया और रणबीर अक्सर ऋषि से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जाते हैं ।