सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कुछ ऐसा है अजय देवगन का अपनी पत्नी से रिश्ता, शो में कहा था- 'काजोल बोलती है लेकिन मैं सुनता नहीं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 02 Apr 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Kajol wishes birthday to Ajay Devgn once he Reveals cheap Shopping Habit Of Wife
अजय-काजोल - फोटो : instagram
अजय देवगन आज 50 साल के हो गए हैं। अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर किरदार में अजय फिट बैठते हैं। अजय के जन्मदिन पर काजोल ने पति के लिए एक प्यार भरा मैसेज लिखा है। काजोल ने अजय के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे डैशिंग और गंभीर पति को जन्मदिन मुबारक हो। आपको शानदार दिन और वर्ष की शुभकामनाएं। मुझे लगता है कि तुम 50 साल के होने के बाद और शानदार हो गए हो। 


View this post on Instagram

Happy birthday to my dashing debonair dauntingly serious husband. I just SERIOUSLY wish you a wonderful day and year ahead. And I SERIOUSLY think you’re more awesome at 50 :)

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

Trending Videos
Kajol wishes birthday to Ajay Devgn once he Reveals cheap Shopping Habit Of Wife
Koffee With Karan 6
जब अजय ने खोला था काजोल का ये बड़ा राज 
करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अजय देवगन ने काजोल से जुड़ा एक राज खोला था। उन्होंने बताया कि काजोल दिन भर ऑनलाइन शॉपिंग करती रहती है, जिनकी कीमत 500 से 1500 रुपये तक होती है। रोज घर पर करीब 7 से 8 पार्सल आते हैं और जब वह घर पहुंचते हैं तो काजोल उन्हें कीमत बताते हुए हर चीज के बारे में बताती हैं कि उन्होंने उसे कितने सस्ते में खरीदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol wishes birthday to Ajay Devgn once he Reveals cheap Shopping Habit Of Wife
Koffee With Karan 6
जब अजय ने काजोल को कह दिया था बूढ़ी
इसी शो के दौरान अजय ने काजोल पर कमेंट करते हुए कहा था- फोटो क्लिक करना प्रॉब्लम नहीं है, प्रॉब्लम यह है कि 3 घंटे बैठकर फोटो को एडिट करना, ताकि वह उन्हें पोस्ट कर सकें। काजोल ने लाइफ में पहले ऐसा कभी नहीं किया, पता नहीं बुढ़ापे में आकर क्या हो गया है। इस पर काजोल ने कहा था- 'तुम्हारा बुढ़ापा होगा, मेरा तो नहीं है।' 
 
Kajol wishes birthday to Ajay Devgn once he Reveals cheap Shopping Habit Of Wife
Koffee With Karan 6
जब अजय ने कह दिया था ये सिर्फ बोलती रहती है

शो में जब करण ने अजय से पूछा था कि क्या काजोल बोलती रहती हैं तो आप सुनते रहते हैं? इस पर अजय ने कहा था- नहीं, काजोल बोलती रहती हैं, लेकिन मैं कभी नहीं सुनता। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी एक्टर्स एक झूठ यह बोलते हैं कि, 'मैं अपनी वाइफ से प्यार करता हूं।' अजय के यह कहने की देरी थी कि काजोल ने एक बार फिर उनकी ओर घूर कर देखा। 

विज्ञापन
Kajol wishes birthday to Ajay Devgn once he Reveals cheap Shopping Habit Of Wife
अजय काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल और अजय देवगन अक्सर अपनी सोशल मीडिया चैट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की मस्ती भरी नोक-झोक फैंस को खूब लुभाती है। शादी के 20 साल बाद भी इस कपल की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अजय ने एक बार कहा था- मैं और काजोल बहुत कूल कपल हैं। हम साथ में ऐसी बॉन्डिंग शेयर करते हैं जिसमें एक दूसरे को सहजता से ये बता सकते हैं कि हमारे मन में क्या है और हम क्या चाह रहे हैं। हम चाहें घर पर हों या बाहर हों, हम ऐसे ही रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed