{"_id":"5d4abba78ebc3e6ce212b2c0","slug":"is-sushant-singh-rajput-dating-rhea-chakraborty-chhichhore-actor-revealed-in-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया चक्रवर्ती से रिलेशनशिप पर पहली बार बोले ऑनस्क्रीन 'धोनी'-'इतनी जल्दी नतीजे पर न पहुंचें'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया चक्रवर्ती से रिलेशनशिप पर पहली बार बोले ऑनस्क्रीन 'धोनी'-'इतनी जल्दी नतीजे पर न पहुंचें'
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 07 Aug 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक में मुख्य किरदार निभाकर चर्चित हुए बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम पिछले कुछ वक्त से रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा था। लेकिन अब सुशांत ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया है।
दरअसल बॉलीवुड लाइफ से सुशांत सिंह राजपूत ने रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए कहा- 'इस समय कुछ भी कहना सही नहीं हैं। लोगों को इतनी जल्दी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। मैं सिर्फ उन सवालों का जवाब दे सकता हूं जिसका संबंध सिर्फ मुझसे है। लेकिन अगर किसी से रिश्ते की बात है तो इसमें मुझे पहले उस दूसरे शख्स की इजाजत लेनी होगी।
वहीं जब सुशांत से पूछा गया कि क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- 'मैं तो कई लोगों को डेट कर रहा हूं। ओह, शायद मुझे तो ये नहीं कहना चाहिए था। अरे, कोई और नहीं ये मैं कह रहा हूं क्या मुझे ये नहीं कहना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
rhea chakraborty, sushant singh rajput
- फोटो : social media
सुशांत और रिया अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। वहीं कुछ वक्त पहले दोनों साथ में लद्दाख ट्रिप पर भी गए थे। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 7
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty
- फोटो : social media
बता दें कि रिया से पहले सुशांत का नाम कृति सेनन के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ही स्टार्स फिल्म राब्ता में एक साथ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।