{"_id":"5abc8b5f4f1c1bd4298b479c","slug":"isabelle-kaif-to-make-bollywood-debut-with-sooraj-pancholi-in-film-time-to-dance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरकार कटरीना कैफ की बहन को मिली फिल्म, सलमान खान के इस खास हीरो के साथ करेंगी रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिरकार कटरीना कैफ की बहन को मिली फिल्म, सलमान खान के इस खास हीरो के साथ करेंगी रोमांस
Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने अपनी पहली हिन्दी फिल्म साइन कर ली है। वह डांस आधारित फिल्म 'टाइम टू डांस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वह सलमान खान के खास हीरो सूरज पंचोली के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म में इसाबेल और सूरज सालसा से लेकर पासो दोबले तक, कई इंटरनेशनल डांस फॉर्म्स को परफॉर्म करते दिखेंगे।
2 of 5
इसाबेल कैफ
फिल्म में इसाबेल जहां बॉल रूम और लैटिन डांसर के किरदार में नजर आएंगी, वहीं सूरज पंचोली का रोल इस फिल्म में स्ट्रीट डांसर का होगा। वह सालसा, जुंबा और बचाटा स्टाइल में डांस करते दिखेंगे। इसके लिए पिछले दो महीनों से दोनों जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। फिल्म के लिए अपनी तैयारी पर सूरज पंचोली ने कहा, 'हर दिन 10-12 घंटों तक ट्रेनिंग की वजह से मैं बीमार हो गया था। मगर अब मुझे इसकी आदत हो चुकी है। ऐसा लग रहा है मैं स्कूल वापस आ गया हूं।'
3 of 5
Sooraj Pancholi
फिल्म 'टाइम टू डांस' का निर्देशन कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डीसूजा के सहायक रहे स्टेनली डीकोस्टा करेंगे। वहीं भूषण कुमार इसे प्रोड्यूज करेंगे। निर्माता ने कहा, 'ऐसा पहली बार होगा जब किसी हिन्दी फिल्म में इतने सारे डांस फॉर्म्स देखने को मिलेंगे। इसाबेल और सूरज के साथ स्टेनली दो महीने से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' इस फिल्म की कहानी रेमो डीसूजा ने लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sooraj pancholi
फिल्म 'टाइम टू डांस' की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी। भूषण कुमार ने बताया कि वह फिल्म को इसी साल रिलीज करना चाहते हैं। 50 दिनों के अंदर लंदन में ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि सूरज पंचोली ने तीन साल पहले फिल्म 'हीरो' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बॉक्स ऑफिस पर उनकी पहली फिल्म का प्रदर्शन खराब रहा।
विज्ञापन
5 of 5
Isabelle Kaif
- फोटो : Instagram
सलमान खान ने ही इसाबेल को अंग्रेजी फिल्म 'डॉ.कैबी' से लॉन्च किया था। वह इस फिल्म के सह-निर्माता थे। गौरतलब है कि जिस फिल्म से वह डेब्यू करने जा रही हैं, वह पिछले एक साल से पाइपलाइन में थी। इसकी वजह थे सूरज पंचोली। दरअसल, सूरज पंचोली एक्ट्रेस जिया खान मर्डर केस में आरोपी हैं। इस वजह से इस फिल्म पर काम शुरू होने में देरी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।