{"_id":"5c10ea2dbdec224177355049","slug":"isha-ambani-anand-piramal-wedding-live-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Isha Ambani Wedding: शादी के बाद आनंद-ईशा की पहली तस्वीरें, आशीर्वाद देने पहुंचे देश के दिग्गज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Isha Ambani Wedding: शादी के बाद आनंद-ईशा की पहली तस्वीरें, आशीर्वाद देने पहुंचे देश के दिग्गज
Wed, 12 Dec 2018 09:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 24
anand piramal and isha ambani
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईशा अंबानी को अपना बनाने आनंद पीरामल बारात लेकर एंटीलिया पहुंच चुके हैं। मुकेश अंबानी ने बारात का स्वागत किया। आनंद पीरामल घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर आए। तस्वीरों में मुकेश अंबानी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सभी बाराती गुलाबी रंग की पगड़ी बांधे हुए हैं। शाही शादी में शरीक होने हिलेरी क्लिंटन भी पहुंच चुकी हैं।
बारात पहुंचने से पहले अनंत अंबानी और आकाश अंबानी घोड़े पर बैठे नजर आ रहे थे। बेटी की शाही शादी में नीता अंबानी ने नीले और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। ईशा अंबानी की शादी में पूरे बॉलीवुड को न्योता भेजा गया है इसके अलावा उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शरीक होंगी।
एंटीलिया में मेहमानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इस शाही शादी में शरीक होने के लिए आमिर खान पत्नी किरण रॉव के साथ एंटीलिया पहुंच चुके हैं। किरण रॉव ने ग्रे रंग का लहंगा नीले रंग के कॉम्बिनेशन के साथ पहना हुआ था जबकि आमिर खान सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे।
विधु विनोद चोपड़ा भी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे। इसके साथ ही कियारा आडवाणी पहुंच चुकी हैं। कियारा ने व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ पहुंच चुके हैं। अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली नजर आए।
अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी भी एंटीलिया पहुंच चुकी हैं। टीना अंबानी की कार से उतरते हुई तस्वीरें सामने आई हैं। भतीजी ईशा अंबानी की शादी समारोह के लिए टीना अंबानी हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आईं। टीना अंबानी के साथ-साथ अनिल अंबानी भी पहुंच चुके हैं। अनिल अंबानी क्रीम रंग की शेरवानी पहने हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।