बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर में काफी धूम-धाम से हुई थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की। वहीं शादी के बाद देसी गर्ल नई नवेली दुल्हन के अवतार लिए अपने काम पर वापिस लौट आईं हैं। प्रियंका चोपड़ा को माथे पर सिंदूर, हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र के साथ काम पर देखा गया।
सिंदूर को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा तो मां ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने नाम के आगे अपने पति निक का सरनेम लगा लिया तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को ये बातें पसंद नहीं आई तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
वहीं कुछ लोगों ने तो पीसी को ये भी याद दिला दिया कि वो तो बॉलीवुड की फेमिनिस्ट हैं। दरअसल, प्रियंका इसलिए ट्रोल हो रही हैं क्योंकि उन्होंने कुछ वक्त पहले एक कमेंट किया था जिसपर वह फेमिनिज्म पर स्टैंड लेती नजर आ रही थीं।
जहां एक तरफ प्रियंका ने इन यूजर्स को कोई जवाब नहीं दिया तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लोगों को करारा जवाब देते हुए एक ट्वीट किया। दरअसल, मधु चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘सिंदूर का मतलब किसी तरह का बंधन नहीं। प्रियंका इस बात को हर रोज साबित कर रही हैं।’
Sindoor not synonymous to bondage!! Watch Priyanka take centre stage https://t.co/yWurmtN7Te
बता दें कि हाल ही में प्रियंका और निक की शादी में काफी आतिशबाजी हुई थी जिसे लेकर भी वो काफी ट्रोल हुईं, क्योंकि दिवाली के मौके पर पीसी सबको ये कहती नजर आ रही थी कि आतिशबाजी न करें। ऐसे में अपनी शादी पर आतिशबाजी होने पर वो काफी ट्रोल हुईं।