{"_id":"5c110c6bbdec224173176deb","slug":"katrina-kaif-said-shah-rukh-khan-is-lucky-one-when-i-kissed-him-first-on-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद शाहरुख के साथ किसिंग सीन पर कटरीना कैफ बोलीं-खुशकिस्मत वो हैं, मैं नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल बाद शाहरुख के साथ किसिंग सीन पर कटरीना कैफ बोलीं-खुशकिस्मत वो हैं, मैं नहीं
Wed, 12 Dec 2018 07:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
zero
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ को अब अपनी आने वाले फिल्म जीरो से काफी उम्मीदें है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों जीरो की स्टार कास्ट फिल्म के प्रोमोशन में जुटी हुई है।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
जीरो के प्रोमोशन के दौरान कटरीना कैफ ने फिल्म में शाहरुख खान को किस करने को लेकर बड़ी बात कह दी है। उनकी यह बात जानकर शाहरुख की पत्नी गौरी खान में हैरान हो जाएंगी। हाल ही में करीना कैफ मुंबई में एक इवेंट में पहुंची। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। फिल्म 'जब तक है जान' का हवाला देते हुए कटरीना से जब पूछा गया कि शाहरुख को परदे पर पहली बार किस करने के बाद क्या वह खुद को सौभाग्यशाली मानती है..??
3 of 5
Jab Tak Hai Jaan
- फोटो : file photo
इस बात पर मुस्कुराते हुए कटरीना कैफ ने कहा- मैंने शाहरुख को किस किया, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। कौन कह रहा है कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझ रही हूं,वह (शाहरुख खान) सौभाग्यशाली हैं। पता हो कि फिल्म जीरो से पहले शाहरुख खान,कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा साल 2012 में फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jab Tak Hai Jaan
- फोटो : file photo
फिल्म 'जब तक है जान' में कटरीना कैफ और शाहरुख के बीच बेहद शानदार रोमांस दिखाया गया था। इस फिल्म में कटरीना कैफ ने पहली बार शाहरुख को किस किया था। उस समय भी उनके किस की काफी चर्चा सुनने को मिली थी। इस महीने रिलीज होने वाली शाहरुख की फिल्म जीरो में भी कटरीना कैफ ने उन्हें किस किया है।
विज्ञापन
5 of 5
जीरो
- फोटो : SELF
आपको बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिकड़ी 6 साल बाद परदे पर आ रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान बौने का किरदार कर रहे हैं। उनके किरदार का नाम बउआ सिंह है। आज फिल्म का दूसरा गाना 'हुस्न परचम' रिलीज हुआ है। इस गाने में कटरीना बेहद शानदार डांस कर रही हैं और खूबसूरत दिख रही हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।