भारत के सबसे अमीर और बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर से खुशी का माहौल है। वह हाल ही में दादा बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने सोशल मीडिया पर अपने पोते की तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी। वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा 12 दिसंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने जा रही हैं। ऐसे में हम आपको ईशा अंबानी की शादी से जुड़ी खास बातें बताते हैं।
90 करोड़ का खूबसूरत जोड़ा पहन दुल्हन बनी थीं अंबानी की बेटी, यहां देखिए शाही शादी की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल के साथ शादी की थी। जाहिर है कि भारत के सबसे अमीर उद्योगपति की बेटी होने के नाते ईशा अंबानी की शाही और शानदार शादी थी। उनकी शादी में बॉलीवुड सितारों से लेकर देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां आई थीं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से हुई थी।
इस शाही शादी की चर्चा आज भी सुनने को मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी ने अपनी लाडली बेटी की शादी को शानदार और यादगार बनाने के लिए 700 करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया था। शादी में खाने से लेकर सजावट, वैन्यू और मेहमानों का स्वागत तक, सबकुछ रॉयल अंदाज में किया गया था। शादी में अंबानी परिवार के आउटफिट तक काफी चर्चा में रहे थे।
इस शानदार शादी में जिनके आउटफिट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी वह खुद ईशा अंबानी थीं। ईशा अंबानी अपनी शादी के दिन काफी खूबसूरत और प्यारी दिख रही थीं। उन्होंने शादी की हर रस्म में अपने अलग-अलग आउटफिट से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ईशा अंबानी की शादी का जोड़ा इतना महंगा था कि उसकी कीमत सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो जोड़ा पहना था उसकी कीमत करीब 90 करोड़ रुपये थी। गौरतलब है कि केवल शादी का जोड़ा ही नहीं, ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो भी आउटफिट पहना था वह बेशकीमती था। ईशा अंबानी की शादी की आज काफी चर्चा होती है। उनकी शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
पढ़ें: अजय देवगन ने हैदराबाद में शुरू की अपनी इस फिल्म की शूटिंग, मुख्य भूमिका में साथ अमिताभ बच्चन