फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Isha Ambani: जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा संग स्पॉट हुईं ईशा अंबानी, सिंपल लुक से जीता फैंस का दिल

Mon, 27 Feb 2023 12:11 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Isha Ambani spotted with her twins aadiya and krishna in mumbai video goes viral on social media
ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की पार्टियों में देखी जाती हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक से महफिल लूट लेती हैं। हाल ही में उन्हें उनकी दोस्त कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में देखा गया था। एक बार फिर सोशल मीडिया पर ईशा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। ईशा को उनके दोनों बच्चों के साथ मुंबई में अपने घर के बाहर स्पॉट किया गया है।



Horror Movies: जब 'चुडै़ल' बन इन हसीनाओं ने दिखाया डरावना रूप, फटी रह गई थीं लोगों की आंखें

Isha Ambani spotted with her twins aadiya and krishna in mumbai video goes viral on social media
ईशा अंबानी - फोटो : instagram/stylebyami

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ईशा अंबानी अपने दोनों जुड़वा बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ईशा ब्लैक कलर की कार से उतरती हैं। वहीं उनके दोनों बच्चे नर्सों के साथ आ रहे हैं। नर्स दोनों बच्चों को अपनी गोद में लिए ईशा के पीछे पीछे चल रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Priyanka-Ankit: अंकित से मिलने जुनूनियत के सेट पर पहुंचीं प्रियंका, फैंस बोले- इश्क हो तो ऐसा

Isha Ambani spotted with her twins aadiya and krishna in mumbai video goes viral on social media
ईशा अंबानी - फोटो : Social Media

वहीं ईशा के लुक की बात करें तो इस दौरान वह बेहद साधारण अवतार में नजर आईं, लेकिन इस सिंपल लुक में भी वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने पिंक कलर का प्रिंटेड सूट और पायजामा पहना हुआ था। साथ ही अपने बालों को एक बन में बांधा हुआ था। ब्लैक कलर के चश्मे के साथ स्लीपर पहन उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया।

Sona Mohapatra: शहनाज गिल के खिलाफ ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं सोना मोहापात्रा, फैंस बोले- फुटेज चाहिए तो बोलो

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani spotted with her twins aadiya and krishna in mumbai video goes viral on social media
ईशा अंबानी - फोटो : instagram/abujani1

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। ईशा के बच्चों पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईशा अपने पिता मुकेश अंबानी की तरह नजर आती हैं। वहीं, अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे यकीन है कि ये नर्सें ही बच्चों का ख्याल रखती होंगी।

MMS Leak: एमएमएस वायरल होने पर खुलकर बोलीं ये एक्ट्रेस, कोई ट्रोल्स पर भड़कीं तो किसी ने बयां किया दर्द

विज्ञापन
Isha Ambani spotted with her twins aadiya and krishna in mumbai video goes viral on social media
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ईशा अंबानी ने दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल से शादी की थी। उन्होंने नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इस दौरान अंबानी और पीरामल परिवार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी और बताया था कि ईशा के बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया रखा गया है।

मां बनने के बाद सिजलिंग अवतार में नजर आईं सोनम कपूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed