बी-टाउन के क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। कियारा के ब्राइडल एंट्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया। बॉलीवुड का जस्ट मैरिड कपल शनिवार को एक अवॉर्ड शो में शामिल हुआ, जहां कियारा ने बताया कि जब उन्होंने सिद्धार्थ को दूल्हे के रूप में उनका इंतजार करते देखा तो उन्हें कैसा लगा?
Kiara-Sidharth: वायरल ब्राइडल एंट्री मोमेंट पर इमोशनल हुईं कियारा, अंदर से लगा- यार मेरी शादी हो रही है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद बी-टाउन के इस रोमांटिक जोड़ी ने शादी की। हम सभी ने दुल्हन बनी कियारा का वायरल एंट्री वीडियो देखा था, जिसमें वह दूल्हा बने सिद्धार्थ का मंडप में इंतजार करती दिखी थीं। 25 फरवरी को हुए अवॉर्ड शो में उन्होंने इस रोमांटिक पल का जिक्र किया।
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं बहुत इमोशनल थी, लेकिन जैसे ही दरवाजे खुले और मैंने उसे देखा, अंदर से मैं ऐसी थी, 'यार! मेरी शादी हो रही है। और वह फीलिंग लेकर मैं आगे चली। और हां, अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं, जिससे आप प्यार करते हैं तो आप ऐसा ही महसूस करेंगे न?' बाद में, सिद्धार्थ मंच पर पहुंचे हैं और कियारा को गले लगा लेते हैं।
अपनी शादी के तीन दिन बाद 10 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक दुल्हन की एंट्री का ड्रीम वीडियो पोस्ट किया, जिसे काफी पसंद किया गया। इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर लाइक और कमेंट किए थे।
बता दें कि बी-टाउन के इस चर्चित कपल ने सात फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
यह भी पढ़ें- Hania Aamir: भारतीय गानों की दीवानी हुई यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस, नाटू-नाटू के बाद इस गाने पर जमकर किया डांस