फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान ने परिवार को दिखाई 'किसी का भाई किसी की जान', घरवालों को पसंद आई फिल्म

Sun, 26 Feb 2023 08:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 26 Feb 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
salman khan shows kisi ka bhai  kisi ki jaan movie to family know about reaction
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल नजर आने वाली हैं। शहनाज इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। सलमान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला गाना नइयो लगदा हाल ही में रिलीज हुआ था। इस गानें को कुछ लोगों ने पसंद किया तो वहीं बहुत से लोगों ने इसे ट्रोल भी किया था। अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने इस फिल्म को अपने घरवालों को दिखाया है और उनसे राय मांगी है।

salman khan shows kisi ka bhai  kisi ki jaan movie to family know about reaction
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी का भाई किसी के जान के जरिए सलमान खान काफी दिनों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह लंबे-लंबे बालों में अलग लुक में नजर आने वाले हैं। मौजूदा समय में बॉलीवुड की हालत को देखते हुए सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। खबरों के अनुसार दबंग खान ने अपने परिवार वालों को यह फिल्म दिखाई है और उनसे राय मशवरा मांगा है। 


इसे भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: कभी तिग्मांशु धूलिया के साथ चॉल में रहते थे मनोज बाजपेयी, बोले- यहां तो एक साथ 10 लोग...
salman khan shows kisi ka bhai  kisi ki jaan movie to family know about reaction
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान ने अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को 'किसी का भाई किसी की जान' दिखाई और सभी के रिएक्शन नोट किए हैं। जो जो खामियां उन्हें दिखाई दी हैं, वह एडिटिंग में बदलाव भी करवाने वाले हैं। वह चाहते हैं कि 'किसी का भाई किसी की जान' ऐसी फिल्म बने जिसे फैंस का खूब प्यार मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan shows kisi ka bhai  kisi ki jaan movie to family know about reaction
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : insta

खबरों के अनुसार सलमान खान इस फिल्म की एडिटिंग पर काफी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म को एडिट कर लिया है और पहले से ही कट तैयार कर लिए हैं। बता दें कि एडिटिंग के पहले चरण को सलमान ने अपने भाई सोहेल के स्टूडियो में किया है। सलमान अपनी इस फिल्म के लिए जी जान लगा रहे हैं।

विज्ञापन
salman khan shows kisi ka bhai  kisi ki jaan movie to family know about reaction
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के परिवार वालों को अभिनेता की पहली एडिटिंग पसंद आई है। सलमान ने अपने परिवार वालों की सलाह पर कट्स लगाए हैं। बता दें कि दबंग खान की यह फिल्म 21 मई को ईद पर रिलीज होनी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed