फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: शहनाज को लेकर सोना महापात्रा ट्रोल और राखी-आदिल विवाद में कश्मीरा की एंट्री, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 26 Feb 2023 08:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 26 Feb 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
kashmera shah came in rakhi sawant support and sona mohapatra brutally got trolled top 10 entertainment news
फिल्मी रैप - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। कभी किसी नई फिल्म का एलान होता है तो कभी कोई सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा बटोरते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिनभर में ग्लैमर की हसीन दुनिया में क्या खास हुआ...

kashmera shah came in rakhi sawant support and sona mohapatra brutally got trolled top 10 entertainment news
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ दिनों से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की फिल्म 'हेरा फेरी 4' को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें भी दर्शकों को अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल कॉमेडी का जबरदस्त डोज देते नजर आएंगे। वहीं, अब इसे लेकर एक और नई खबर सामने आई है, जो फिल्म के प्रति दर्शकों की बेकरारी और ज्यादा बढ़ा देगी। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त की एंट्री हो गई है और वह नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

Hera Pheri 4: अक्षय-सुनील शेट्टी की फिल्म में संजय दत्त की एंट्री! खलनायक की भूमिका में आएंगे नजर

kashmera shah came in rakhi sawant support and sona mohapatra brutally got trolled top 10 entertainment news
सोना मोहापात्रा

सिंगर सोना मोहापात्रा अपने गानों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। आए दिन ही वह किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं और ट्रोल्स का शिकार हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके बयान लोगों के बीच वायरल होते रहते हैं। एक तरफ पंजाब की कटरीना शहनाज गिल को पूरी दुनिया का प्यार मिलता है। वहीं, दूसरी तरफ ऐसा लगता है कि सोना मोहापात्रा शहनाज से खफा चल रही हैं। हाल ही में, सोना मोहापात्रा ने शहनाज को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट किया, जिसके बाद फैंस ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया।

Sona Mohapatra: शहनाज गिल के खिलाफ ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं सोना मोहापात्रा, फैंस बोले- फुटेज चाहिए तो बोलो


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kashmera shah came in rakhi sawant support and sona mohapatra brutally got trolled top 10 entertainment news
पीएम मोदी, लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह आज भी सभी को बहुत याद आती हैं। लता जी अपनी सुरीली आवाज से गानों में जान फूंक दिया करती थीं। पिछले साल जब लता जी का निधन हुआ तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके जाने से काफी दुखी थी। सिनेमा की दुनिया में आज भी लता की कमी बहुत खलती है। उनका जिक्र हमेशा सभी के दिलों में रहेगा और उन्होंने अपनी सुरीली अवाज से संगीत का परचम लहराया है। जब लता जी का निधन हुआ था तो पीएम मोदी ने भी शोक जताया था। अब हाल ही में पीएम ने फिर से लता दीदी को याद किया है।

Lata Mangeshkar: 'मन की बात' में पीएम मोदी को याद आईं लता मंगेशकर, जानें क्यों किया स्वर कोकिला का जिक्र


 
विज्ञापन
kashmera shah came in rakhi sawant support and sona mohapatra brutally got trolled top 10 entertainment news
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 16 में नजर आई सुंबुल तौकीर खान को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। पहले सुंबुल इमली बन घर-घर में मशहूर हुई, तो बिग बॉस में उनकी रियल पर्सनैलिटी देखने को मिली। फिनाले से पहले एक्ट्रेस को 18 हफ्ते के सफर के बाद शो को अलविदा कहना पड़ा था और अब वह अपने काम पर लौट आई हैं। अब एक्ट्रेस ने एक गुड न्यूज साझा की है, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Sumbul Touqeer: सुंबुल तौकीर ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना, फैंस बोले- एक कोने में ‘मंडली’ का फोटो भी लगा लो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed