फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा अंबानी से लेकर ऋषि कपूर तक, बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Mon, 10 Dec 2018 08:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
isha ambani to rishi kapoor here top 5 news
isha ambani - फोटो : amar ujala
ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में बेयॉन्स

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और देश-विदेश के उद्योगपति पहुंचे हैं। संगीत सेरेमनी में बेयॉन्स की परफॉर्मेंस देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। बताया जाता है कि बेयॉन्स ने इस शो के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस ली है। बता दें कि यह शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। 

पढ़ें: 15 करोड़ रुपए में इस हॉलीवुड सेलीब्रिटी ने किया ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग में डांस
isha ambani to rishi kapoor here top 5 news
rishi kapoor and neetu kapoor - फोटो : instagram

ऋषि कपूर की नई तस्वीर आई सामने
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर भी उनके साथ वहां मौजूद हैं। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कपूर साब शॉपिंग करने गए हैं और लड़कियों ने पार्टी की।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

While Kapoor Saab went shopping the girls partied ❤️💃🏻🤸🏼♂️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

isha ambani to rishi kapoor here top 5 news
prerna arora - फोटो : file photo
गिरफ्तारी के बाद प्रेरणा ने भगनानी पर लगाया आरोप
प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेरणा ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें अथॉरिटी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने वासु भगनानी पर फंसाने का आरोप लगाया है। प्रेरणा ने कहा कि अपनी डिमांड पूरी करने के लिए भगनानी ने उनके परिवार वालों तक को धमकाया और घर से बेघर कर देनी की बात कही गई थी। 

पढ़ें: 16 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुईं 'पैडमैन' की प्रोड्यूसर, पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani to rishi kapoor here top 5 news
devoleena bhattacharjee - फोटो : instagram
देवोलीना ने तोड़ी चुप्पी
हाईप्रोफाइल मर्डर केस में टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य का नाम सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। देवोलीना ने साथ निभाना साथिया सीरियल में गोपी बहू का किरदार निभाया था। कारोबारी हत्या मामले से लाइमलाइट में आईं देवोलीना का इस मामले पर पहला रिएक्शन सामने आया है। देवोलीना ने कहा - 'अभी इस मामले में कुछ बता नहीं सकती हूं लेकिन जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी सवालों का जवाब दूंगी। मैं अभी कोई बयान नहीं दे सकती क्योंकि मेरे वकील ने ऐसा करने से मना किया है। यह सब 2-3 दिन में ठीक हो जाएगा। मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करूंगी। मैं इस वक्त अपने घर पर हूं। यह समान्य पूछताछ थी।' 

पढ़ें: मर्डर केस में नाम आने पर पहली बार बोलीं 'गोपी बहू', 'सभी सवालों का जवाब दूंगी पर..'
विज्ञापन
isha ambani to rishi kapoor here top 5 news
rati agnihotri - फोटो : file photo

रति अग्निहोत्री का जन्मदिन आज
एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री का आज 58वां जन्मदिन है। रति जब 16 साल की थीं तो उनके पिता परिवार के साथ चेन्नई में शिफ्ट हो गए। उन्होंने तमिल के बड़े स्टार्स जैसे रजनीकांत, कमल हासन, शोभन बाबू, चिरंजीवी और नागेश्वर राव के साथ काम किया। रति ने 1981 में बॉलीवुड फिल्म 'एक दूजे के लिए' में कमल हासन के साथ डेब्यू किया। इसके बाद रति ने 43 हिंदी फिल्मों में काम कर अपना मुकाम हासिल लिया। 

पढ़ें: 3 साल में 32 फिल्में देकर इंडस्ट्री में छा गई थी ये हीरोइन, इस वजह से 16 साल तक सहती रही पति की मार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed