फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 साल में 32 फिल्में देकर इस हीरोइन ने इंडस्ट्री को हिला दिया था, फिर एक दिन पुलिस स्टेशन में...

Mon, 10 Dec 2018 08:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
rati agnihotri birthday special know about her life in monday flashback
rati agnihotri - फोटो : instagram
हिंदी और तमिल फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री का आज 58वां जन्मदिन है । रति का जन्म मुंबई की एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। रति ने 10 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था। जब रति 16 साल की हुईं तो उनके पिता परिवार के साथ चेन्नई में शिफ्ट हो गए। यहां स्कूल में पढ़ाई के दौरान वो एक्टिंग भी करती थीं।
rati agnihotri birthday special know about her life in monday flashback
rati agnihotri
उसी समय तमिल के फेमस डायरेक्टर भारती राजा अपनी नई फिल्म के लिए एक हीरोइन की तलाश में थे। एक बार भारती राजा ने रति को स्कूल प्ले में एक्टिंग करते हुए देखा। वो तुरंत रति के पिता से मिले और उन्होंने वादा किया कि ये फिल्म एक महीने के अंदर बना देंगे। इस पर रति के पिता ने उन्हें फिल्म में काम करने अनुमति दे दी। इसके बाद 16 साल की उम्र में रति ने अपनी पहली फिल्म 'पुदिया वरपुकल' में काम किया। 1979 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 
 
rati agnihotri birthday special know about her life in monday flashback
rati agnihotri
इस फिल्म के हीरो भाग्यराजा ने रति को तमिल सिखाई। वो उन्हें हिंदी में डायलॉग लिखकर देते थे। जल्द ही रति ने तमिल भाषा भी सीख ली। एक इंटरव्यू में रति ने कहा था कि वो गलती से पंजाबी परिवार में आ गईं लेकिन वो दिल से तमिल ही हैं। ये फिल्म करने के बाद रति रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने तीन साल के अंदर करीब 32 कन्नड़ और तेलुगु फिल्में कर लीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rati agnihotri birthday special know about her life in monday flashback
rati agnihotri
उन्होंने तमिल के बड़े स्टार्स जैसे रजनीकांत, कमल हासन, शोभन बाबू, चिरंजीवी और नागेश्वर राव के साथ काम किया। रति ने 1981 में बॉलीवुड फिल्म 'एक दूजे के लिए' में कमल हासन के साथ काम किया। ये फिल्म भी सुपरहिट रही। इसके बाद रति ने 43 हिंदी फिल्मों में काम कर अपना मुकाम हासिल लिया। रति की शादी से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। 9 फरवरी 1985 को उन्होंने आर्किटेक्ट अनिल वीरवानी से शादी कर ली। 
विज्ञापन
rati agnihotri birthday special know about her life in monday flashback
rati agnihotri
शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। 1987 में रति और अनिल का एक बेटा तनुज हुआ। इसके बाद वो पूरी तरह से अपने परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गईं। रति इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें शादी के बाद भी कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन अपने परिवार के लिए उन्होंने फिल्में नहीं कीं। शादी के 30 साल बाद तक रति लाइमलाइट से दूर रहीं। लेकिन एक दिन अचानक वो पुलिस स्टेशन में बैठी मिलीं। हर कोई उन्हें पुलिस स्टेशन में देखकर चौंक गया। वहां उन्होंने अपने पति अनिल वीरवानी पर प्रताड़ित करने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed