{"_id":"5c0d2f6ebdec2241563e48be","slug":"live-isha-ambani-pre-wedding-update-of-beyonce-performance-and-mukesh-ambani-daughter-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ रुपए में इस हॉलीवुड सेलीब्रिटी ने किया ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग में डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 करोड़ रुपए में इस हॉलीवुड सेलीब्रिटी ने किया ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग में डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Beyonc
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी का जश्न जोरों से चल रहा है। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और देश-विदेश के उद्योगपति पहुंचे हैं। शादी में बियोंसे की परफॉरमेंस देखकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
deepika beyonce
- फोटो : instagram
बताया जाता है कि बियोंसे ने इस शो के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस ली है। मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह शादी 12 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होगी। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में बियोंस की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इस बीच प्री-वेडिंग पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ डांस करती दिख रही हैं।
- फोटो : amar ujala
ऐश्वर्या और अभिषेक ने गुरू फिल्म के गाने पर डांस किया है। इसके अलावा होटल उदय विलास और सिटी पैलेस को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।बता दें कि बियोंस के अलावा आज ही बालीवुड अभिनेत्री रेखा, दिशा पाटनी, जूही चावला, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और एंकर मनीष पॉल भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Udai Vilas Palace
- फोटो : amar ujala
ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पिरामल के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। इससे जुड़े दो दिवसीय कार्यक्रम (प्री वेडिंग सेरेमनी) यहां के होटल उदय विलास व सिटी पैलेस में हो रहे हैं। ईशा अंबानी की शादी में अमेरिका की हिलेरी क्लिंटन भी शनिवार को पहुंची हैं। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली, अभिनेता अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय, आमिर खान, सलमान खान, करण जौहर, विद्या बालन व जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस भी ईशा अंबानी की शादी में नजर आएंगे।
विज्ञापन
vidya balan
- फोटो : Instagram
इसके अलावा विद्या बालन भी पोज देते नजर आईं। आपको बता दें, ईशा अंबानी की पार्टी में चार चांद लगाने फेमस पॉप सिंगर बियॉन्से भी उदयपुर पहुंच चुकी हैं। बियॉन्से उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जहां से वह सीधे शादी के फंक्शन के वेन्यू के लिए रवाना हो गई। खबरों की मानें तो बियॉन्से लाइव परफॉर्मेंस करेंगी, जिसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बियॉन्से की टीम में 60 डांसर्स हैं जो पहले ही शादी फंक्शन के वेन्यू पर पहुंच गए हैं।