फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे से दोगुना महंगा है मुकेश की बेटी ईशा अंबानी का वेडिंग कार्ड, देखिए एक दूसरे से कितने हैं अलग

Sun, 11 Nov 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani wedding card price 3 lakh rupees and Akash Ambani card price 1 lakh 50 thousand rupees
Akash and Isha - फोटो : twitter

अंबानी खानदान जल्द ही अपने बेटे और बेटी की शादी करने जा रहा है। आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से सगाई तो पहले ही हो चुकी हैं तो वहीं ईशा अंबानी की भी सगाई इटली के लेक कोमो में हुई। ऐसे में इन दोनों की शादी की तैयारियों में अंबानी परिवार इन दिनों जोरों शोरों से जुटा हुआ है। शादी से पहले नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने शादी का कार्ड गणपति बप्पा के चरणों में समर्पित किया। इस बीच ईशा अंबानी के शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। कहा जा रहा है ईशा अंबानी और उनके भाई आकाश अंबानी की शादी में ज्यादा अंतराल नहीं है। तो चलिए आज हम आपको ईशा और आकाश की शादी के कार्ड एक दूसरे से कितने अलग है बताते हैं। 

Isha Ambani wedding card price 3 lakh rupees and Akash Ambani card price 1 lakh 50 thousand rupees
Isha ambani

सबसे पहले बात करते हैं ईशा अंबानी के शादी के कार्ड की। ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को हो रही है। शादी की तैयारियों के बीच इस वक्त इन दोनों की शादी का कार्ड काफी दिनों से वायरल हो रहा है। इस कार्ड की डिजाइन से लेकर कार्ड की कीमत भी काफी चर्चा में है। खबरों की मानें तो इस कार्ड की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। कार्ड एक बॉक्स में है जिसके खुलते ही गायत्री मंत्र बजेगा। 

Isha Ambani wedding card price 3 lakh rupees and Akash Ambani card price 1 lakh 50 thousand rupees
Isha Ambani wedding card - फोटो : Instagram

ईशा का शादी कार्ड क्रीम रंग का है जो कि फूलों से सजा हुआ है। शादीकार्ड पर ईशा और आनंद के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। शादी का न्यौता एक बड़े क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स में दिया जा रहा है। शादी का यह कार्ड अंबानी और पीरामल दोनों परिवार की ओर से है। जानकारी के मुताबिक ईशा और आनंद की शादी मुंबई में ही होगी। वहीं आनंद और श्लोका की बात करें तो इन दोनों की सगाई 30 जून को मुंबई में एंटीलिया में ही हुई थी। इस फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Here's a peak of the beautifully crafted invite for #IshaAmbani & Anand Piramal's #Wedding. Follow us to see exclusive luxury venue deals for India & abroad. Best price guaranteed! #7Vachan #WeddingInvite #WeddingsNowSimplified #WeddingVenues #IndianWeddingJewelry #prewedding #BollywoodWedding #WeddingDecoration #IndianWeddingMakeUp #IndianBride #BigFatIndianWedding #IndianWedding #WeddingGoals #WeddingInspiration #EngagementRing #HaathPhool #WeddingLocations #SabyasachiBride #weddingplanning #weddingplanners #AmbaniWedding #anandparimal #saturday

A post shared by 7Vachan (@7vachanweddings) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani wedding card price 3 lakh rupees and Akash Ambani card price 1 lakh 50 thousand rupees
akash wedding card - फोटो : Instagram

आकाश और श्वलोका की शादी का कार्ड क्रीम और ऑरेंज रंग की थीम से सजाया गया था। यह कार्ड क्रीम कलर के बॉक्स में था। इस बॉक्स को खोलने पर आपको इसके ऊपर सुंदर सा कार्ड दिखाई देगा। वहीं कार्ड के नीचे एक बॉक्स है। इस बॉक्स में शीशे का दरवाजा लगा हुआ है। जिसके अंदर गणेश जी की खूबसूरत सी मूर्ति थी। सूत्रों के मुताबिक इस कार्ड की कीमत करीब 1.5 लाख बताई जा रही हैं। हालांकि इन दोनों की शादी की तारीख क्या है अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है। पहले श्लोका और आकाश की शादी इसी साल दिसंबर में कही जा रही थी। 

विज्ञापन
Isha Ambani wedding card price 3 lakh rupees and Akash Ambani card price 1 lakh 50 thousand rupees
आकाश और श्लोका - फोटो : File Photo

इन दोनों की सगाई के वीडियो वायरल हुए थे। सगाई के मौके पर नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने डांस भी किया था। नीता और ईशा के डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। इसके अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी एक फ्लैश मॉब किया था। जिसमें शाहरुख खान के अलावा अभिषेक बच्चन, नव्या नवेली और अर्जुन कपूर जैसे बड़े स्टार्स डांस करते दिखे थे। आकाश की सगाई एंटीलिया में हुई थी तो वहीं ईशा की सगाई इटली में हुई थी जिसमें बॉलीवुड की कुछ हस्तियों को न्यौता भेजा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed