{"_id":"5be7f231bdec2232cd69b6cf","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-may-change-marriage-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग बदली शादी की तारीख, वजह कहीं ये तो नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग बदली शादी की तारीख, वजह कहीं ये तो नहीं
Sun, 11 Nov 2018 02:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and nick
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी के लिए इटली में हैं। 14-15 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इनके अलावा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस के साथ शादी करने जा रही हैं। दो महीने डेटिंग के बाद ही दोनों ने सगाई कर ली थी लेकिन अब इसमें एक नया मोड़ आया है।
2 of 5
priyanka and nick
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने प्लान किया था कि वो साल 2019 में शादी करेंगे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाना चाहते हैं। वेबसाइट इंटरटेनमेंट टुनाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्रियंका और निक ने अगले साल के शुरुआत में शादी का प्लान बनाया था लेकिन अब दोनों 2018 में ही शादी करेंगे।
3 of 5
priyanka and nick
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी केवल भारतीय रीति-रिवाज से नहीं बल्कि अमेरिका में इसको कानूनी मान्यता भी देना चाहते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में इन दोनों को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स कोर्ट के बाहर देखा गया था। कहा जा रहा है कि दोनों रजिस्ट्रेशन के लिए यहां आए और दोनों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka and nick
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत में शादी करने के बाद तुरंत अपनी शादी को कानूनी मान्यता भी दे देंगे। खबरों की मानें तो यह स्टार कपल 2 दिसंबर राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka and nick
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शादी करेंगे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर हुआ। इस बीच खबर है कि उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं यानी बॉलीवुड की देसी गर्ल की शादी के कार्ड अब बंटने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।