कमाल राशिद खान का नाम दिमाग आते ही भड़काऊ बयान जहन में आने लगते हैं। उनका पूरा ट्विटर एकाउंट ऐसे ही फोटोज और ट्वीट्स से भरा हुआ है। हाल ही में उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पर अपना रिव्यू दिया है। केआर ने ट्वीट में वीडियो पोस्ट कर आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की जमकर धज्जियां उड़ाई है।
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' देख भड़के केआरके, बोले- ऐसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर के हाथ काट देने चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को उनकी बाकी फिल्मों की तरह तारीफें नहीं मिली हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स ने भी फिल्म का कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। इसी का फायदा उठाते हुए केआरके ने अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
वीडियो में केआरके आमिर खान पर जमकर बरस रह हैं। केआरके कहते हैं पूरी फिल्म में फातिमा सना शेख और अमिताभ बच्चन ने ही अच्छी एक्टिंग की है लेकिन आमिर खान ने बहुत ही घटिया एक्टिंग की है। आमिर खान ने ये फिल्म क्यों की ये तो समझ आता है लेकिन अमिताभ बच्चन ने ये फिल्म क्यों की ये समझ नही आता।
इतना ही नहीं केआरके ने तो फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा- फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी घटिया है, डायलॉग्स भी बकवास है जो फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने खुद लिखे हैं तो इसके लिए उनके हाथ काट लिए जाने चाहिए ताकि वो दोबारा ऐसा कुछ न बना सके। डायरेक्शन एसोसिएशन को डायरेक्टर का कार्ड वापस ले लेना चाहिए ताकि वो दोबारा कभी ऐसी फिल्म न बना सके।
केआरके ने आगे कहा- इस फिल्म को फ्री टिकट, फ्री कोल्ड डिंक्र और फ्री समोसे के साथ भी नहीं देखा जाना चाहिए। बता दें फिल्म को लेकर नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी का असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता दिखाई दे रहा है। पहले दिन फिल्म ने 52.25 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी मगर दूसरे और तीसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।