मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस ईशा कोपिकर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा कोपिकर ऐसी एक्ट्रेस में शुमार हैं जिनका करियर बॉलीवुड में ज्यादा नहीं चल पाया। ईशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
कभी इस हीरो के प्यार में पागल थीं ईशा, फ्लॉप हुईं तो हीरो को छोड़ बनीं कई होटलों की मालकिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में काम किया। ईशा की चर्चित फिल्मों में 'गर्लफ्रेंड', 'D', 'डार्लिंग' और 'शबरी' है। ईशा ने कई फिल्मों में लीडिंग और सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। ईशा की फिल्म 'कयामत' सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
पढ़ें- OMG: सनी लियोनी के चेहरे को ये क्या हो गया, तस्वीरें देख आपको भी नहीं होगा यकीन
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही ईशा ने फोटोग्राफर गौतम राजदक्क्ष्या से फोटोशूट करवाया। इसके बाद उन्हें कई मॉडलिंग और ऐड के ऑफर मिले। 1995 में ईशा मिस इंडिया में पार्टिसिपेट किया। जिसमें उन्होंने मिस टैलेंट का क्राउन जीता। ईशा ने 1998 में तमिल फिल्म 'चंद्रलेखा' से डेब्यू किया था।
पढ़ें- जीरो फिगर बनाने को किस हद तक जाने को तैयार थी हनीप्रीत, अब सामने आया सच
साल 2000 ईशा ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'फिजा' में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ काम किया था। ईशा ने 10 साल बॉलीवुड में काम किया। लेकिन कुछ फिल्मों के अलावा ईशा एक्टिंग का जौहर नहीं दिखा पाईं। फिल्में फ्लॉप होने पर ईशा स्टेज शोज और विडियो एल्बम में भी काम किया।
ईशा कुछ रियलिटी शोज और मिस यूनिवर्स 2008 के जज पैनल में भी शामिल रहीं। इसके साथ ही वो फैशन डिजायनर अनीता डोंगरे और प्रिया कटारिया के लिए मॉडलिंग भी करती रहीं। ईशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी विवादों में भी रहीं।