{"_id":"5dc078518ebc3e93bd10b647","slug":"isha-koppikar-opens-up-about-casting-couch-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच पर ईशा कोपिकर का खुलासा, बोलीं- सुपरस्टार ने अकेले में मिलने बुलाया और...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कास्टिंग काउच पर ईशा कोपिकर का खुलासा, बोलीं- सुपरस्टार ने अकेले में मिलने बुलाया और...
एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Isha Koppikar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते साल तनुश्री दत्ता ने मीटू अभियान के तहत के अपनी आपबीती को दुनिया के सामने रखा था। उन्होंने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए। इस शुरुआत के बाद बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां सामने आईं और उन्होंने अपने साथ हुए शोषण की कहानियां को साझा किया। ये मुहिम लगातार बॉलीवुड में चल रही है। हाल ही में अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया।
2 of 6
Isha Koppikar
- फोटो : social media
ईशा कोपिकर ने कुछ सालों पहले ही फिल्मों से ब्रेक ले लिया। इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी अनुभव शेयर करते हुए एक बड़े सुपरस्टार पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है।
3 of 6
Isha Koppikar
- फोटो : instagram
पिंकविला से बातचीत में ईशा कोपिकर ने बताया कि एक बड़े सुपरस्टार ने उन्हें अकेले में मिलने के लिए कहा था। ईशा ने कहा, 'हां, मुझे भी प्रस्ताव मिला था। एक फिल्म निर्माता ने मुझसे कहा था कि एक फिल्म बन रही है। तुम्हें अभिनेताओं की गुड बुक में रहने की जरूरत है। इसलिए मैंने उन्हें कॉल किया है। अभिनेता ने मुझे अपने पूरे दिन का शेड्यूल बताया। वो अभिनेता सुबह जल्दी उठता है और जिम जाता है। इसके बाद उस अभिनेता ने मुझे उनकी डबिंग और कुछ काम के दौरान मिलने के लिए बुलाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Isha Koppikar
- फोटो : instagram
बातचीत में ईशा ने आगे बताया- 'उसने मुझसे पूछा कि मैं किसके साथ आ रही हूं। तो मैंने उन्हें कहा कि मैं अपने ड्राइवर के साथ आऊंगी। इसके बाद उसने कहा कि किसी के साथ मत आना। '
विज्ञापन
5 of 6
isha koppikar
- फोटो : social media
'मैं उस वक्त इतनी छोटी नहीं थी कि मुझे ही न चले कि क्या हो रहा है। इसलिए मैंने कहा कि मैं कल फ्री नहीं हूं। मैं आपको बाद में बता दूंगी। इस घटना के बाद मैंने प्रोड्यूसर को कॉल किया और कहा कि उन्हें मेरे टैलेंट पर मुझे कास्ट करना चाहिए। एक रोल के लिए मुझे ये सब काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।