अपने डांस नंबर 'खल्लास' के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने दावा किया है कि वह कभी छुट्टी पर नहीं गईं, चाहे फिर वह उनकी बेटी के जन्म के बाद ही क्यों न हो। उन्होंने हमेशा अपनी मर्जी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। उन्हें और भी कई दावे किए हैं।
Casting Couch: इंडस्ट्री में ईशा कोप्पिकर भी हुई कास्टिंग काउच का शिकार, खुलासा कर कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने को बताया बकवास
ईशा कहती हैं कि वह एक बकवास अभिनेत्री हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पागलपन की वजह से कई फिल्में खोई दी हैं। ईशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1998 में आई फिल्म 'एक था दिल एक थी धड़कन' से किया था और इसके बाद वह फिल्म 'फिजा', 'प्यार इश्क और मोहब्बत', 'कंपनी', 'कांटे' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
अगर मेरे साथ बकवास की.....
ईशा ने अपनी पर्सनेलिटी के बारे में बात करते हुए कहा,"मैं एक बेवकूफ लड़की हूं और यही वजह है कि मुझे फिल्मों से बाहर निकाल दिया जाता है। कई बार तो लोग मुझे डराने-धमकाने वाली लड़की समझ लेते हैं। मैं इंडस्ट्री में काम करने आई हूं। अगर मुझे आप पसंद हो, तो ही मैं आपसे बात करूंगी। और अगर आप मुझसे बकवास करोगे या मेरे बारे में बकवास बोलोगे, तो आगे के लिए आपको बैस्ट ऑफ लक। मेरे इसी रवैये के कारण मैंने इस इंडस्ट्री में बहुत सारे प्रोजैक्ट्स खो दिए।"
कास्टिंग काउच का भी हो चुकीं हैं शिकार
ईशा ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के होने की बात पर भी मुहर लगा दी है। उनके मुताबिक वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। इस बात के सबूत में उन्होंने कहा,"साल 2000 के मध्य में मुझे एक प्रसिद्ध निर्माता ने बुलाया था। उन्होंने मुझ कहा कि अगर आपको यहां रहना है तो फिल्म के हीरो की गुड बुक्स में रहना होगा। मुझे उनकी कही बात का मतलब समझ नहीं आया और मैंने हीरो को फोन कर दिया। हीरो ने मुझे अकेले मिलने के लिए बुलाया। उस अभिनेता पर उन दिनों बेवफाई के आरोप लग रहे थे। इसलिए मैं उससे अकेले मिलने नहीं गई। जवाब में मैंने फिल्म के निर्माता को फोन किया और कहा, मैं अपनी प्रतिभा के कारण फिल्मों में काम करना चाहती हूं। अगर उसकी वजह से मुझे काम मिल सकता है तो ठीक है। ये सुनने के बाद निर्माता ने मुझे फिल्म से बाहक कर दिया गया।
इन फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
ईशा ने बॉलीवुड के साथ-साथ पिछले कुछ सालों में मराठी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। उनके पास राकेश बापट के साथ फिल्म 'अस्सी नब्बे पूरे सौं' भी थी लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई। उन्होंने 2009 में होटल व्यवसायी टिम्मी नारंग से शादी कर ली। दोनों की एक सात साल की बेटी रियाना भी है।

कमेंट
कमेंट X