फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इशान खट्टर ने शेयर की मालदीव वेकेशन की फोटोज, शर्टलेस तस्वीर देख फैंस हुए क्रेजी

Wed, 06 Jan 2021 09:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 06 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khattar shared his shirtless photo from Maldives and fans are getting crazy on internet
ईशान खट्टर, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

पिछला साल कोरोना के चलते खराब होने के कारण नए साल के स्वागत के लिए इस बार बॉलीवुड सितारे काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए, ये ही वजह थी कि बहुत से सेलेब्स वेकेशन पर घूमने निकले थे। हाल ही में इशान खट्टर और अनन्या पांडे भी मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखा गया था। अब इशान खट्टर मालदीव से तो वापस आ गए हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका मन अभी भी वहीं लगा हुआ है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीर भी शेयर की है जिसे देखकर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।

Ishaan Khattar shared his shirtless photo from Maldives and fans are getting crazy on internet
ईशान खट्टर

बता दें कि मालदीव बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट प्लेस में से एक हैं। ये ही वजह है कि इशान खट्टर और अनन्या पांडे के अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। वहीं इन सेलेब्स की वेकेशन तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा रही हैं। हाल ही में इशान ने अपनी शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)



 

Ishaan Khattar shared his shirtless photo from Maldives and fans are getting crazy on internet
ईशान खट्टर

एक्टर ने इस तस्वीर में शॉर्टस के साथ एक चेन पहनी हुई है और बेफिक्र से नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर पर कैप्शन दिया है- 'अपना मन खाली करो, आकार हीन हो जाओ बिल्कुल इस पानी की तरह। आप पानी कप में डालते हैं तो वो कप की तरह हो जाता है। आप इसे बोतल में डालते हैं वो बोतल के शेप का हो जाता है। आप इसे टीपॉट में रखेंगे तो ये ऐसा ही हो जाएगा। मेरे दोस्त तुम भी पानी जैसे हो जाओ'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khattar shared his shirtless photo from Maldives and fans are getting crazy on internet
ईशान खट्टर

अब इशान खट्टर भले ही पानी की बातें कर रहे हों, लेकिन उनकी शर्टलेस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आग लगी दी है। यूजर्स उनके इस तस्वीर पर काफी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- 'मेरा तो फोन ही जल रहा है'। वहीं एक ने लिखा-'मिस्टर हॉट खट्टर'। बता दें कि इशान ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बीच के मजे लेते दिख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

विज्ञापन
Ishaan Khattar shared his shirtless photo from Maldives and fans are getting crazy on internet
तब्बू, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो इशान ने करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो वेब सीरीज 'अ सुटेबल ब्वॉय', और फिल्म 'खाली पीली' में नजर आ चुके हैं। इशान अब बहुत जल्दराज कृष्ण मेनन की अगली फिल्म 'पिप्पा' में अहम रोल निभाते नजर आएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed