{"_id":"5abc9e654f1c1bf6298b477e","slug":"ishaan-khattar-sit-on-janhvi-kapoor-lap-at-dhadak-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी की गोद पर बैठे ईशान खट्टर की फोटो वायरल, अपने हीरो के बाल ठीक करती दिखीं श्रीदेवी की बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी की गोद पर बैठे ईशान खट्टर की फोटो वायरल, अपने हीरो के बाल ठीक करती दिखीं श्रीदेवी की बेटी
Thu, 29 Mar 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी के फैंस को उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इसी साल 6 जुलाई को रिलीज होने वाली है। ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर तेजी से फिल्म की शूटिंग पूरी करने में लगे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें आई हैं।
2 of 5
जाह्नवी कपूर
इस समय ईशान और जाह्नवी कोलकाता में शूटिंग कर रहे हैं। सेट की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। एक तस्वीर में तो ईशान, जाह्नवी की गोद में बैठे नजर आए। दोनों साथ में बेहद खुश और शूटिंग को एंज्वॉय करते दिख रहे हैं।
3 of 5
जाह्नवी कपूर
कुछ समय पहले यह भी खबरें आई थीं कि ईशान और जाह्नवी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो पता नहीं लेकिन दोनों एक-दूसरे की कंपनी काफी एंज्वॉय करते हैं। एक तस्वीर में तो जाह्नवी ईशान के बाल ठीक करते भी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जाह्नवी कपूर
यह फिल्म का कोई सीन भी हो सकता है। कुछ दिन पहले करण जौहर ने 'धड़क' के सेट पर फोन बैन करवा दिया था। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अभी भी सेट से लगातार फोटो लीक हो रही हैं। करण जौहर को डर है कि तस्वीरों के जरिए फिल्म की कहानी भी लीक हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
जाह्नवी कपूर
मां श्रीदेवी के निधन के बाद भी जाह्नवी अपने काम के प्रति पूरी ईमानदार हैं। फिल्म की पूरी टीम उनके काम की जमकर तारीफ कर रही है। फैंस को यकीन है कि जाह्नवी की डेब्यू फिल्म बॉलीवुड में एक नया इतिहास रचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।