फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस की वजह से ईशान खट्टर को बीच में छोड़नी पड़ी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', शूट कर लिए थे कई सीन

Wed, 25 Jul 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
ishaan khattar was dating student of the year 2 actress tara sutaria
ईशान खट्टर

इन दिनों ईशान खट्टर अपनी दूसरी फिल्म 'धड़क' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं । फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता होने वाला है। अब तक 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है । अब तक के आंकड़ों को देखते हुए फिल्म हिट बताई जा रही है ।

ishaan khattar was dating student of the year 2 actress tara sutaria
tara sutaria

फिल्म में ईशान के काम की खूब तारीफ हो रही है । इसके अलावा ईशान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ गए हैं । जी हां, एक समय था जब ईशा तारा सुतारिया को डेट किया करते थे । तारा  सुतारिया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं ।

ishaan khattar was dating student of the year 2 actress tara sutaria
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर

करण जौहर, तारा और अनन्या को इस फिल्म से लॉन्च करने जा रहे हैं । बॉलीवुड में आने से पहले तारा ईशान को डेट करती थीं । लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया । अब हालात ये हैं कि दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
ishaan khattar was dating student of the year 2 actress tara sutaria
Ishaan Khatter
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में करण ने पहले ईशान खट्टर साइन किया था। लेकिन ईशान को जब पता चला कि तारा इस फिल्म में होंगी तो उन्होंने SOTY 2 छोड़ दी । करण ईशान के टैलेंट से काफी प्रभावित थे।
विज्ञापन
ishaan khattar was dating student of the year 2 actress tara sutaria
टाइगर श्रॉफ

उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए ईशान को एक खास रोल ऑफर किया था। यहां तक कि ईशान ने फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स को भी शूट कर लिया था। जब ईशान ने फिल्म छोड़ी तो ये मौका टाइगर श्रॉफ को मिल गया । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed