{"_id":"5a72aa814f1c1ba3268b7b8f","slug":"ishaan-khatter-and-janhvi-kapoor-get-intimate-inside-a-car-at-dhadak-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे तक कार के अंदर ऐसा क्या करते रहे ईशान और जाह्नवी, आधी रात को शुरू करनी पड़ी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ढाई घंटे तक कार के अंदर ऐसा क्या करते रहे ईशान और जाह्नवी, आधी रात को शुरू करनी पड़ी शूटिंग
Thu, 01 Feb 2018 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म मराठी मूवी 'सैराट' का रीमेक है। दोनों फिल्म में रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के अलावा ईशान और जाह्नवी एक और वजह से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
2 of 5
धड़क
वो है दोनों का लव अफेयर। अक्सर दोनों को मूवी, लंच और डिनर डेट पर साथ में देखा जाता है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के दौरान ईशान और जाह्नवी कार में इंटीमेट होते पाए गए। दोनों करीब ढाई घंटे तक कार में रहे। इसके चलते शूटिंग पर मौजूद क्रू मेंबर को काफी देर तक इंतेजार करना पड़ा।
3 of 5
जाह्नवी कपूर
इसके बाद आधी रात को शूटिंग शुरू हुई और सुबह 5 बजे तक चली। यह घटना मुंबई फिल्म सिटी में हो रही शूटिंग के दौरान की है। बता दें कि श्रीदेवी ने अपनी बेटी को खास हिदायत दी थी कि वो ईशान खट्टर से दूरी बनाएं रखें। लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धड़क
इसके अलावा फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के एक गांव में भी हुई है। फिल्म के सेट को राजस्थान की तरह बनाया गया है। बता दें कि जहां जाह्नवी की यह पहली फिल्म है वहीं ईशान खट्टर ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से डैब्यू किया है। फिल्म के कई पोस्टर और ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
धड़क
ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए शाहिद ईशान की काफी मदद कर रहे हैं। ईशान की डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर माजिद मजीदी हैं। जाह्नवी को 'धड़क' के अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में रोल मिल गया है। इस फिल्म में जाह्नवी रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।