जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर एक साथ 'धड़क' फिल्म में नजर आए थे। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन ईशान और जाह्नवी की जोड़ी लोगों को खूब रास आई। यहां तक कि दोनों अक्सर अवॉर्ड फंक्शन और इवेंट में एक साथ नजर आए जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। अफेयर की खबरों पर ईशान खट्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है।
जाह्नवी कपूर से अफेयर की खबरों पर ईशान खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैंने इसके बारे में...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशान खट्टर ने पिंकविला से बात करते हुए अपने और जाह्नवी के रिश्ते पर पहली बार बात की। ईशान खट्टर ने कहा - 'इस बारे में करण जौहर मुझसे कॉफी विद करण में सवाल पूछ चुके हैं। उन्होंने मुझसे गंभीर होकर सवाल पूछा था। मैंने इसके बारे में शो में जवाब दे दिया है। यह एपिसोड जल्द ही टेलीकास्ट हो जाएगा।'
दिलचस्प बात यह है कि 'कॉफी विद करण' में जाह्नवी कपूर भी अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ आ चुकी हैं। शो के दौरान जाह्नवी से भी करण जौहर ने यही सवाल पूछा था जिसे जाह्नवी ने सिरे से खारिज कर दिया था। आपको बता दें, 'कॉफी विद करण' में जल्द ही ईशान खट्टर शाहिद कपूर के साथ कॉफी पीते हुए नजर आएंगे।
A post shared by Ishaan Khatter (@ishaan95) on
ईशान और जाह्नवी 'फिल्मफेयर' मैगजीन के कवरपेज पर एक साथ नजर आए थे। हिंदुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने ईशान के बारे में बात करते हुए कहा था - 'अभी तक ईशान के साथ ही मैंने काम किया है। उनमें खास एनर्जी है जिसकी वजह इंडस्ट्री में उनका नया होना है। सबसे बड़ी बात है कि बतौर एक्टर उन्हें मुझसे ज्यादा एक्सपीरियंस है।'
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में इससे पहले कई सारे सेलिब्रिटीज आ चुके हैं। इन सेलिब्रिटीज में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और अब शाहिद कपूर-ईशान खट्टर का नाम भी शामिल हो गया है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा ईशान और शाहिद कपूर शो के दौरान और क्या-क्या खुलासे करेंगे।