फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: अनन्या पांडे के बर्थडे पर ईशान खट्टर ने दी बधाई, 'दिल' बनाकर लिखी यह बात

Sat, 30 Oct 2021 03:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 30 Oct 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Ishaan wishes Ananya on birthday wants the truth to always be on her side
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनन्या पांडे शनिवार को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटी अनन्या को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अनन्या के कथित ब्वॉयफ्रेंड ईशान खट्टर ने भी उनको बर्थडे विश किया है। बताया जाता है कि अनन्या और ईशान खट्टर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। इस बीच मीडिया में दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अनन्या पांडे पिछले एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से इंस्टाग्राम पर सक्रिय नहीं हैं। जब से आर्यन खान ड्रग्स मामले में एनसीबी ने उनसे पूछताछ की थी तब से ही वह इंस्टाग्राम से कुछ दिनों के लिए दूर हो गई हैं। अभी उनकी सक्रियता थोड़ा कम हो गई है। अनन्या के इंस्टाग्राम पर काफी फैंन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें डालती रहती हैं।



 

Ishaan wishes Ananya on birthday wants the truth to always be on her side
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इससे पहले ईशान खट्टर, अनन्या पांडे से मिलने उनके घर भी पहुंचे थे। यह उस वक्त की बात है जब एनसीबी ने अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया था, तभी गुलदस्ता लेकर ईशान उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे। अनन्या पांडे और शाहरुख की बेटी सुहाना खान और आर्यन खान इंडस्ट्री में बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं। अक्सर अनन्या को आर्यन और सुहाना के साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया है। जिस तरह से चंकी पांडे और शाहरुख खान के बीच अच्छी बॉन्डिंग है उसी तरह से अनन्या और आर्यन के बीच भी बहुत अच्छी दोस्ती है। आर्यन को शनिवार को ही जमानत मिली है और ऐसे में अनन्या के लिए यह दिन दोगुनी खुशी वाला है।
 

Ishaan wishes Ananya on birthday wants the truth to always be on her side
अनन्या पांडे, - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने 'खाली पीली' फिल्म में साथ काम किया हैl ईशान खट्टर ने अनन्या को थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। ईशान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,  हैप्पी केक डे एनी पाणिनी सच्चाई, ताकत और प्यार हमेशा आपके साथ रहे। उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई है। पहली तस्वीर में अनन्या पांडे का क्लोज लुक है और दूसरी में वह फूलों की स्कर्ट और टॉप में समुद्र तट पर मस्ती करती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan wishes Ananya on birthday wants the truth to always be on her side
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : instagram

गौरतलब है कि अनन्या पांडे ने अभी तक सिर्फ तीन फिल्में ही की हैं। लेकिन उनकी कुल संपत्ति जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 72 करोड़ रुपये है। अनन्या सोशल मीडिया पर जब भी अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं, तो वह वायरल हो जाती है। आर्यन खान के क्रूज ड्रग्स मामले में जब एनसीबी ने उनसे पूछताछ की थी तो वह रो पड़ी थीं।

विज्ञापन
Ishaan wishes Ananya on birthday wants the truth to always be on her side
अनन्या पांडे ( लैक्मे फैशन ग्रैंड फिनाले) - फोटो : अमर उजाला
अनन्या पांडे ने साल 2019 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ पति पत्नी और वो फिल्म में भी काम किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed