{"_id":"60ab0adc10d92817956a4e5e","slug":"ishan-khattar-father-rajesh-khattar-is-in-financial-problem-wife-vandana-sanjani-disclose-her-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर, पत्नी ने कहा- हमारी बचत खत्म हो गई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर, पत्नी ने कहा- हमारी बचत खत्म हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश पिछले साल से कोरोना महामारी से लड़ रहा है और अभी तक इसकी ये जंग जारी है। इस साल देश में कोरोना की दूसरी लहर पहले से कहीं ज्यादा तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से लोग अपनो को खो रहे हैं और बहुत से लोग आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। महामारी के चलते टीवी और फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है जिसके कारण मनोरंजन जगत के सितारों का भी जबरदस्त नुकसान हो रहा है। बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे भी अब आर्थिक तंगी का सामना करने लगे हैं। हाल ही में ईशान खट्टर की सौतेली मां और अभिनेत्री वंदना सजनानी ने भी खुलासा किया है कि उनकी सारी बचत खत्म हो गई है और वो काफी मुश्किल में हैं। वंदना ने बताया है कि वो और उनके पति राजेश खट्टर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं क्योंकि उनकी सारी बचत अस्पताल में खर्च हो चुकी है।
वंदना सजनानी ने राजेश खट्टर से शादी की है जो ईशान खट्टर के पिता और शाहिद कपूर के सौतेले पिता हैं। हाल ही में वंदना ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में अपनी परेशानियां बताईं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से अब तक उनका बेहद ही खराब समय गुजरा है। वंदना ने कहा कि अस्पताल के चक्कर लगाते हुए उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
3 of 5
राजेश खट्टर का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले राजेश खट्टर ने कहा था कि उनके परिवार के सदस्यों के लिए अस्पताल में बेड ले पाना उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था। वहीं अब उनकी पत्नी वंदना ने बताया है कि उनके पास काम नहीं था और अस्पताल जाने की वजह से उन्हें अपनी बचत का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजेश खट्टर, वंदना सजनानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वंदना ने कहा कि, 'पिछली बार मैं अस्पताल में थी, मुझे वास्तव में नहीं पता था कि बाहर क्या हो रहा था। पिछले साल मई में मुझे पोस्टमार्टम डिप्रेशन हुआ था, उस वक्त लॉकडाउन अपने चरम पर था। उस वक्त से लेकर अब तक कोई ना कोई अस्पताल में भर्ती हो रहा है। एक कलाकार के रूप में हम बहुत सारी बचत कर रहे हैं, पिछले साल केवल अस्पताल में भर्ती होने पर हमारे बहुत पैसे लग गए। काम बिल्कुल नहीं हुआ और जितनी बचत थी वो भी अस्पताल में भर्ती होने में और दो साल के लॉकडाउन में निकल गई'।
विज्ञापन
5 of 5
राजेश खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते महीने राजेश खट्टर और उनके पिता दोनो ही कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कुछ दिन तक चले इलाज के बाद राजेश खट्टर तो ठीक हो गए, लेकिन उनके पिता को नहीं बचाया जा सका। वंदना ने कहा कि, 'हमें इस बार बहुत धक्का लगा है और हमने बहुत दुख सहा है'। बता दें कि वंदना से पहले राजेश खट्टर ने नीलिमा अजीम से शादी की थी। दोनों के बेटे हैं ईशान खट्टर जो बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।