{"_id":"601e773338eae650d25e8bbd","slug":"ishqbaaz-fame-nakuul-mehta-and-wife-jankee-blessed-with-a-baby-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इश्कबाज' फेम एक्टर नकुल मेहता बने पिता, पत्नी जानकी ने दिया बेटे को जन्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इश्कबाज' फेम एक्टर नकुल मेहता बने पिता, पत्नी जानकी ने दिया बेटे को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नकुल मेहता और जानकी मेहता
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरहिट टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ में शिवाय का किरदार निभा चुके टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और उनकी पत्नी जानकी मेहता (Jankee Mehta) के घर में नन्हा मेहमान आ गया है। जी हां, नकुल पापा बन गए हैं और जानकी ने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता ने ये खुशखबर अपने फैंस के साथ साझा की है। जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं।
2 of 5
नकुल मेहता के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट
- फोटो : Instagram
नकुल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका, उनके बेटे और पत्नी का हाथ दिख रहा है। एक्टर ने बेटे के हाथ की फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया है कि उनके घर में 3 फरवरी को नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है। ये पोस्ट देखते ही फैंस बेहद खुश हो गये और वो कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
नकुल और जानकी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और ये जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। पिछले दिनों नकुल ने पत्नी जानकी के साथ कई तस्वीरों को शेयर किया था। जिसमें जानकी अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय करती हुई नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नकुल मेहता और जानकी मेहता
- फोटो : Instagram
तो वहीं नकुल ने एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में नकुल और जानकी ने अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को शेयर किया था। वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे बचपन के दोस्त नकुल और जानकी रिलेशनशिप में आए, दोनों ने शादी की और अब दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। इसके कैप्शन में नकुल ने लिखा था, 'बेस्ट फ्रेंड-गर्लफ्रेंड-मिसेस।'
विज्ञापन
5 of 5
नकुल मेहता
बता दें कि नकुल मेहता अपने मुखर अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर सामाजिक मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर नकुल मेहता ने टीवी शो ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में काम किया था। इस धारावाहिक को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसी से नकुल को पहचान मिली थी। उसके बाद उन्होंने सीरियल 'इश्कबाज' में शिवाय का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।