फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत के निधन पर इस्रायल ने जताया दुख और मुकदमे के बाद भंसाली की सफाई, पांच खबरें

Thu, 18 Jun 2020 07:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 18 Jun 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
Israel Expressed Grief Over The Death Of Sushant and Sanjay Leela Bhansali speaks over case entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह यूं अचानक चले जाना हर किसी को सदमा दे गया है। लोग उनके जाने का गम नहीं भुला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत को लोग याद कर रहे हैं। लेकिन सुशांत को याद करने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं हैं बल्कि पूरी दुनिया से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।



सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर इजरायल ने जताया दुख, कहा- वो हमारे सच्चे दोस्त थे

 

Israel Expressed Grief Over The Death Of Sushant and Sanjay Leela Bhansali speaks over case entertainment news
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने ही लॉकडाउन के दौरान कमालिस्तान में शूटिंग का नारियल फोड़ कर शूटिंग की शुरूआत की। अब उनके चाहने वाले जल्द से जल्द उनकी नई फिल्म देखना चाहते हैं। सब कुछ ठीक रहा तो उनकी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली पहली लक्ष्मी बम 15 अगस्त को रिलीज भी हो सकती है। सूर्यवंशी के भी दीवाली तक सिनेमाघरों में पहुंचने के आसार हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उनकी एक और फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग कब शुरू होगी, ये जानने के लिए बेकरार हैं।

स्कॉटलैंड में होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग, जानिए इस वायरल खबर का पूरा सच

 

Israel Expressed Grief Over The Death Of Sushant and Sanjay Leela Bhansali speaks over case entertainment news
साहिल खान - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस शुरू हो चुकी है। कई बड़ी हस्तियों ने बॉलीवुड पर भाई-भतीजाबाद को लेकर आरोप लगाए हैं। इस बीच फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुके पूर्व अभिनेता साहिल खान ने कहा है कि उन्हें बॉलीवुड के एक बड़े खान अभिनेता ने फिल्मों से निकलवा दिया था।

सुशांत की खुदकुशी के बाद नेपोटिज्म पर बोले साहिल, कहा- एक बड़े खान ने मुझे फिल्मों से निकलवा दिया


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Israel Expressed Grief Over The Death Of Sushant and Sanjay Leela Bhansali speaks over case entertainment news
अली फजल की मां का निधन - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा अभी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के झटके से उभर भी नहीं पाया है और उससे पहले ही खबर है कि युवा अभिनेता अली फजल की मां का उनके निवास स्थान लखनऊ में ही निधन हो गया है। वह अचानक से खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझने लगी थीं और 17 जून यानी बुधवार की सुबह की उन्होंने अपने परिवार के सामने ही अपना दम तोड़ दिया। इस खबर की पुष्टि खुद अली फजल के प्रवक्ता ने की है।

अली फजल की मां का लखनऊ में निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर किया ये भावुक पोस्ट

 

विज्ञापन
Israel Expressed Grief Over The Death Of Sushant and Sanjay Leela Bhansali speaks over case entertainment news
संजय लीला भंसाली - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बिहार में दर्ज मुकदमे में आरोपी बनाए जाने के बाद फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपना पक्ष लोगों के सामने जाहिर किया है। उनके कार्यालय से जारी एक संदेश में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाने की कोशिश की।

सुशांत सुसाइड केस: मुकदमा दर्ज होने के बाद भंसाली ने जारी की सफाई, चार फिल्में ऑफर करने का किया दावा


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed