फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ITA Awards 2022: रेड कार्पेट पर दिखा बॉलीवुड और टीवी सितारों का जलवा, यहां देखिए विनर्स की लिस्ट

Mon, 07 Mar 2022 11:18 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 07 Mar 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
ITA Awards 2022: Bollywood and TV stars were seen on the red carpet, pictures are going viral
आईटीए अवॉर्ड्स में पहुंचे हिना खान, करण जौहर, राखी सावंत, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीबुड और टीवी जगत के सितारे हर अवॉर्ड फंक्शन की रेड कार्पेट पर अपने अंदाज से जलवे बिखेरते हैं। रविवार को मुंबई में आयोजित हुए आईटीए अवॉर्ड्स में भी सितारों ने खूब धमाल मचाया। साल के इस मच अवेटेड अवॉर्ड्स नाइट में टीवी और फिल्मी जगत से जुड़े लगभग सभी सितारों ने हिस्सा लिया था। 

ITA Awards 2022: Bollywood and TV stars were seen on the red carpet, pictures are going viral
बॉलीवुड के सेलेब्स भी पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से इन सितारों ने लिया हिस्सा
आईटीए अवॉर्ड्स 2022 के रेड कार्पेट पर फिल्मी और टेलीविजन जगत से सभी सितारे देखने को मिले। बॉलीवुड से आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वाणी कपूर, गुलशन ग्रोवर समेत करण जौहर ने इस अवॉर्ड शो में शिरकत की। अवॉर्ड नाइट की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

ITA Awards 2022: Bollywood and TV stars were seen on the red carpet, pictures are going viral
टीवी के इन सितारों ने बिखेरा जलवा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के ये सितारें आए नजर
आईटीए अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपने परिवार के साथ नजर आईं। वहीं, हिना खान, निया शर्मा और रश्मि देसाई, गौरव खन्ना, रवि दुबे, निधि शाह समेत जैमी लीवर ने भी रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री मारी। सभी सितारों ने अपनी प्रेजेंस और स्टाइल से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ITA Awards 2022: Bollywood and TV stars were seen on the red carpet, pictures are going viral
'तारक महता का उलटा चश्मा' और 'भाभी जी घर पर हैं' के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

बबीता जी के साथ दिखे जेठालाल
अवॉर्ड्स नाइट पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता)  एक साथ दिखाई दिए। इवेंट में पहुंचने के बाद दिलीप जोशी पैपराजी को पोज दे रहे थे। तभी मुनमुन दत्ता उन्हें देखकर उनके पास आती हैं। दोनों हाथ मिलाते हैं और पोज देते हैं। इस पर फैंस ने कहा कि जोशी जी बबीता जी से शर्मा रहे हैं। इसके साथ ही भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) भी मनमोहन तिवारी (रोहताश गौड़) के साथ दिखाई दीं।

विज्ञापन
ITA Awards 2022: Bollywood and TV stars were seen on the red carpet, pictures are going viral
इन सितारों ने जीते अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

इन सितारों ने जीते अवॉर्ड्स
हर्षद चौपड़ा को शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', में डॉ. अभिमन्यु बिड़ला के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। वहीं, नकुल मेहता को 'बड़े अच्छे लगते हैं', में राम कपूर के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही बेस्ट शो का अवॉर्ड 'अनुपमा' को और 'अनुपमा' में वनराज शाह की भूमिका अदा करने के लिए सुधांशु पांडे ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(ड्रामा) का खिताब जीता है। हिना खान को अपनी फिल्म 'लाइन' के लिए खिताब मिला। वहीं आशी सिंह को भी आईटीए अवॉर्ड मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed