फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कैसे शुरू हुई अनुष्का और विराट की REAL लव स्टोरी, आएगा रोमांच

Tue, 12 Dec 2017 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
Its all started with ad shoot, This is how Virat Anushka fall in love
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। इटली के मिलान शहर में बेहद निजी कार्यक्रम में ये लव बर्ड एक दूजे का हो गया। सोमवार को हुई इस शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। दोनों की मुलाकात और लव स्टोरी बेहद मजेदार है। उतार-चढ़ाव से भरी इस प्रेम कहानी में कई अफवाहें और मोड़ आए।
Its all started with ad shoot, This is how Virat Anushka fall in love
इस जोड़ी ने कभी भी मीडिया से कन्नी नहीं काटी। डंके की चोट पर इश्क फरमाने वाले विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात एक टीवी एड के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच हुई दोस्ती परवान चढ़ कर प्यार के कलेवर में ढलती गई और दोनों को अकसर एक साथ ही देखे जाने लगा। दोनों कई फंक्शंस के रेड कार्पेट पर साथ जाने लगे। हालांकि मीडिया में एक ऐसी खबर भी चल रही है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे।
Its all started with ad shoot, This is how Virat Anushka fall in love
पब्लिक में अपने इश्क का खुल्लम खुल्ला इजहार करने वाली इस जोड़ी ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर जिक्र नहीं किया, मगर दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताने से भी नहीं चूके। इसके अलावा, दोनों कई बार नाजुक और जरूरी मौकों पर एक-दूसरे के करियर को भी सपोर्ट करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Its all started with ad shoot, This is how Virat Anushka fall in love
गौरतलब है कि दोनों ने दिवाली, बर्थडे, न्यू ईयर और वैलेंटाइंस भी साथ ही में बनाया। न्यू ईयर के दौरान बच्चन परिवार और अंबानी परिवार भी देहरादून पहुंचा था, जिके बाद खबरें आईं की यह कपल सगाई करने वाला है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। वैसे बता दें कि विराट कोहली अनुष्का से 6 महीने छोटे हैं।
विज्ञापन
Its all started with ad shoot, This is how Virat Anushka fall in love
आपको बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का ने मान्यवर के एक विज्ञापन में साथ काम किया। ये विज्ञापन एक शादी की थीम पर आधारित था, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ 7 वचन की कसमें निभाते दिखे। अब दोनों जल्द ही असल जिंदगी में ऐसा करते दिखेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जहीर ने सागरिका से लव मैरिज की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed